Lauki Chana Dal Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिशों में से एक है. लेकिन आप रोज के पराठे से हटकर कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी, चना दाल से बना पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह पराठा खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
लौकी, चना दाल, सोया चंक्स, ज्वार और गेहूं के आटे से बना यह पराठा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि लौकी और चना दाल से हेल्दी और टेस्टी पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
¼ लौकी
1 कप गेहूं का आटा
½ कप ज्वार का आटा
½ कटोरी भिगोए हुए सोया चंक्स
½ कटोरी भिगोई हुई चना दाल
1 प्याज
2 लहसुन की कलियां
1 लौंग
1-2 हरी मिर्च
1 इलायची
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
यह पराठा क्यों है खास?
लौकी और चना दाल से बना यह पराठा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें चना दाल और सोया चंक्स से भरपूर प्रोटीन मिलता है जो शरीर को ताकत देता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है. वहीं लौकी में मौजूद पानी और फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं. ज्वार और गेहूं का आटा इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाता है.