How to download iOS 27: ऐपल का सबसे बड़ा डेवलपर इवेंट WWDC 2026 आज रात 10:30 बजे शुरू होने वाला है. दुनिया भर के iPhone यूजर्स की नजर इसी पर टिकी है. हर साल की तरह इस बार भी ऐपल iOS का नया वर्जन पेश करेगा, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या आप इसे आज ही अपने iPhone में इंस्टॉल कर पाएंगे?
जवाब है हां, लेकिन थोड़ा समझदारी के साथ. WWDC खत्म होते ही ऐपल आमतौर पर iOS का पहला डेवलपर बीटा जारी कर देता है. यानी इवेंट खत्म होते ही iOS 27 Developer Beta डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ऐपल का बड़ा इवेंट आज, iPhone से लेकर मैकबुक तक, बदल जाएगा एक्सपीरिएंस, ऐसे देखें लाइव
लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि यह फाइनल अपडेट नहीं होगा. यह सिर्फ बीटा वर्जन होगा, जिसमें नए फीचर्स तो मिलेंगे, लेकिन साथ में बग्स और दिक्कतें भी आ सकती हैं. बता दें कि फाइनल बिल्ड सितंबर तक आएगा.
How to download iOS 27 (Developer Beta)
डेवेलपर बीटा वर्जन की बात करें तो ये पब्लिक बीटा के मुकाबले ज्यादा मुश्किल है. क्योंकि इसमें ज्यादा बग्स मिलते हैं. हालांकि कंपनी अब डेवेलपर बीटा को बेहतर कर रही है यानी ज्यादा लोग अब डेवेलपर बीटा आराम से यूज कर सकते हैं.
How to register for iOS 27 (Developer Beta)
सबसे पहले अपनी ऐपल आईडी से ऐपल अकाउंट साइन इन कर लें. फिर developer.apple.com पर जाएं. यहां से अपना अकाउंट सेलेक्ट करें. साइन इन नहीं है तो अपनी ऐपल आईडी से साइन इन करें.
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! WhatsApp पर आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज में मिलेगा फायदा
आपको ऐपल डेवेलपर बीटा के अग्रीमेंट एक्सेप्ट करने होंगे और फिर आपका अकाउंट डेवेलपर बीटा के लिए तैयार है. इसके लिए आपको कोई पेमेंट नहीं करना होता है. दूसरे स्टेप के तौर पर आपको अब डेवेलपर बीटा एनेबल करना है.
How to enable developer beta in iPhone
आईफोन की सेटिंग्स में जाएं. जनरल सेटिंग्स में आपको नीचे की तरफ सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिखेगा. इसे सेलेक्ट करें यहां आपको Automatic Updates और Beta Updates का ऑप्शन दिखेगा. इसमें आप Beta Update को ऑन कर सकते हैं. ऑन करते ही आपको iOS 27 Developer Beta दिखेगा. अब फोन रीस्टार्ट करके फिर से चेक करें.
बैकअप जरूर लें
बीटा इंस्टॉल करने से पहले बैकअप लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि कई बार अपडेट के बाद डेटा लॉस या ऐप क्रैश जैसी दिक्कतें सामने आती हैं. ऐपल खुद भी सलाह देता है कि बीटा को प्राइमरी फोन में इंस्टॉल करने से बचें.
iOS 27 इस बार खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा फोकस होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Siri को ज्यादा स्मार्ट बनाया जाएगा, फोन ज्यादा पर्सनल तरीके से काम करेगा और कई नए AI फीचर्स सीधे सिस्टम में जुड़ेंगे.
इन यूजर्स को नहीं करना चाहिए डेवेलपर बीटा
अगर आपका फोन रोज के काम के लिए जरूरी है, जैसे बैंकिंग, ऑफिस या कंटेंट क्रिएशन, तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा. क्योंकि बीटा वर्जन में परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों पर असर पड़ सकता है.
एक और जरूरी बात यह है कि हर iPhone को iOS 27 नहीं मिलेगा. इसलिए अपडेट आने से पहले यह चेक कर लेना जरूरी है कि आपका मॉडल सपोर्टेड लिस्ट में है या नहीं.
कुल मिलाकर WWDC 2026 सिर्फ एक लॉन्च इवेंट नहीं, बल्कि Apple के अगले एक साल का रोडमैप तय करेगा. और अगर आप टेक के शौकीन हैं, तो आज रात के बाद आपका iPhone पूरी तरह बदल सकता है.