scorecardresearch
 
Advertisement

INDIA Bloc Meeting Live Updates: आज INDIA ब्लॉक के 23 दलों की मीटिंग, डीएमके-AAP ने बनाई दूरी, लालू नहीं RJD से तेजस्वी होंगे शामिल

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 जून 2026, 8:20 AM IST

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की आज दिल्ली में बैठक होनी है. पहली बैठक से लेकर अब तक गठबंधन का रूप बदल चुका है. शुरुआती दौर में साथ रही कई पार्टियां इस गठबंधन से एग्जिट कर चुकी हैं. वहीं, कुछ नए दलों के इस बैठक में शामिल होने की बात कही जा रही है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

INDIA Bloc Meeting INDIA Bloc Meeting

आम चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन की कवायद हुई थी. विपक्षी दलों ने इसे नाम दिया था इंडिया ब्लॉक. इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों ने 'कहीं साथ, कहीं खिलाफ' के फॉर्मूले पर 2024 का चुनाव लड़ा था. चुनाव बीतने के बाद इंडिया ब्लॉक के भविष्य पर सवाल उठ रहे थे. अब फिर से इंडिया ब्लॉक को लेकर विपक्षी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं.

इंडिया ब्लॉक की आज देश की राजधानी दिल्ली में बैठक है. इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से तेजस्वी यादव शामिल होंगे.

8:09 AM (40 मिनट पहले)

लालू यादव नहीं आएंगे, आरजेडी की ओर से तेजस्वी होंगे शामिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

इंडिया ब्लॉक की इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं होंगे. इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में आरजेडी का प्रतिनिधित्व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे.

8:08 AM (41 मिनट पहले)

इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे 23 दल

Posted by :- Bikesh Tiwari

देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही इंडिया ब्लॉक की बैठक में 23 दलों के नेता शामिल होंगे. इंडिया ब्लॉक की इस बैठक को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने यह जानकारी दी है. जयराम रमेश ने 23 पार्टियों के नेताओं की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए हामी भरे जाने का दावा किया है.

8:06 AM (43 मिनट पहले)

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की मीटिंग आज

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्षी इंडिया ब्लॉक की आज दिल्ली में बैठक है. आम आदमी पार्टी और डीएमके ने इस बैठक से दूरी बना ली है. डीएमके ने पहले ही साफ कह दिया था कि वह ऐसी किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी शामिल हो. इंडिया ब्लॉक की स्थापना के बाद यह पहला मौका है, जब डीएमके किसी बैठक में शामिल नहीं हो रही है.

Advertisement
Advertisement