trump netanyahu मिडिल ईस्ट में जंग की आहट फिर तेज हो गई है. लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली एयरस्ट्राइक से भड़के ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. हमलों के बाद कई शहरों में सायरन गूंज उठे. ईरान ने इसे लेबनान के समर्थन में की गई कार्रवाई बताया है, जबकि इजरायल ने सभी हमले नाकाम करने का दावा किया है.
ताजा घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है. उन्होंने कहा कि वे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करके पलटवार नहीं करने को कहेंगे. दोनों के बीच फोन पर बात हो चुकी है.
इस बीच सऊदी और कतरी विदेश मंत्रियों ने ताजा घटनाक्रम के असर पर चर्चा की. क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा. बता दें कि ये बेस इन्हीं देशों में मौजूद हैं.
इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है.
ताजा हमलों पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे अभी नेतन्याहू को फोन करके कहेंगे कि वे जवाबी हमला न करें. उन्होंने कहा कि ईरान के हमलों से किसी को चोट नहीं पहुंची. उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा.
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर नेतन्याहू जवाबी हमला करते हैं, तो यह सिलसिला वैसे ही चलता रहेगा जैसा पिछले 47 या 3000 सालों से चल रहा है. हम ईरान के साथ एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं. मैं नहीं चाहता कि अभी जो हो रहा है, उसकी वजह से यह डील बिगड़ जाए.
ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के सेना कमांडर से अलग-अलग फ़ोन पर बातचीत की. बता दें कि दोनों देश अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता कराने की कोशिशों में लगे हैं.
लेबनान से शुरू हुई तनातनी अब सीधे इजरायल और ईरान के टकराव में बदलती दिख रही है. ईरान और हिजबुल्लाह के संयुक्त हमले के बाद इजरायल में सायरन बजने लगे और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया. तेहरान ने इसे चेतावनी का जवाब बताया है, जबकि इजरायल ने खतरे को टालने का दावा किया है, साथ ही कहा कि वो पलटवार करेगा.
क्लिक कर पढ़ें- इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ बोल दिया हमला, चेताया- पलटवार किया तो तबाही मचा देंगे