scorecardresearch
 

Kheera Raita Recipe: रोटी-चावल के साथ खाएं खीरे का रायता, गर्मी में बढ़ेगा खाने का टेस्ट, जानें बनाने का सही तरीका

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में रायता के बिना खाना अधूरा लगता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आज हम आपको घर पर आसानी से खीरे का रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर में आसानी से शामिल कर सकते हैं.

Advertisement
X
10 मिनट में बनाएं खीरे का रायता, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)
10 मिनट में बनाएं खीरे का रायता, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में खीरे का रायता आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि  शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. खीरा और दही से बने यह रायता शरीर को हाइड्रेट रखने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. आज हम आपको आसानी से हेल्दी और टेस्टी खीरे का रायता बनाने का आसान तरीका बताएंगे. 

खीरे का रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप ताजा दही 

1 बड़ा खीरा (कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ)

1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

4–5 पुदीना के पत्ते (बारीक कटे हुए या सूखा पाउडर)

½ छोटा चम्मच काला नमक 

एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर 

नमक स्वादानुसार


खीरे का रायता कैसे बनाते है?

  1. सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि दही स्मूद हो जाए.
  2. अब खीरे को धोकर इसे कद्दूकस कर लें. अगर खीरे में बहुत ज्यादा पानी हो तो उसे हल्का सा निचोड़ लें और फिर दही में मिलाएं.
  3. इसके बाद दही में बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर रायते को अच्छी तरह मिलाएं.
  4. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना डालें और सबको अच्छे से मिक्स करें.
  5. अब आपका खीरे से बना रायता तैयार है. ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर लंच या डिनर के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement