scorecardresearch
 

Ragi Atta Bread Recipe: बिना मैदा रागी के आटे से बनाएं बेकरी जैसी सॉफ्ट ब्रेड, स्वाद होगा लाजवाब

Ragi Atta Bread Recipe: अगर आप रोजाना खाने वाली ब्रेड का हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो रागी के आटे से बनी होममेड ब्रेड एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह मैदा के बिना तैयार होती है और फाइबर से भरपूर होती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
रागी के आटे से घर पर सॉफ्ट ब्रेड कैसे बनाएं? (Photo-ITG)
रागी के आटे से घर पर सॉफ्ट ब्रेड कैसे बनाएं? (Photo-ITG)

Ragi Atta Bread Recipe: ब्रेड हमारे डेली डाइट का अहम हिस्सा बन चुकी है और यह बेहद आसानी से मार्केट में मिल जाती है. लेकिन आप चाहें तो घर पर बेहद आसानी से मार्केट की तुलना में ज्यादा हेल्दी और शुद्ध ब्रेड बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर रागी के आटे से हेल्दी ब्रेड बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से बना सकते हैं. रागी (फिंगर मिलेट) फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

सबसे खास बात यह है कि इस ब्रेड में मैदा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता, इसलिए यह हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए भी बेहतर ऑप्शन है. आइए जानते हैं घर पर रागी के आटे का ब्रेड कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1½ कप रागी का आटा
3 बड़े चम्मच इसबगोल 
1½ छोटा चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट
½ छोटा चम्मच नमक
2 छोटे चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
2 कप गुनगुना पानी
ऊपर से लगाने के लिए दूध (ऑप्शनल)
सफेद तिल (ऑप्शनल)
बेक होने के बाद लगाने के लिए मक्खन (ऑप्शनल)

रागी के आटे से ब्रेड कैसे बनाते हैं?

  1. रागी के आटा से ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी का आटा, इसबगोल, ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, चीनी और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए मिलाएं. जब मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए तो स्पैटुला की मदद से इसे तब तक चलाएं, जब तक गाढ़ा और चिपचिपा घोल जैसा तैयार न हो जाए.
  3. अब बाउल को गीले कपड़े से ढककर लगभग 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह फूल जाए.
  4. इसके बाद मिश्रण को हल्के हाथों से मिलाएं और ब्रेड का आकार देकर पहले से ग्रीस किए हुए लोफ टिन में डाल दें. फिर इसे दोबारा गीले कपड़े से ढककर 45 मिनट के लिए रख दें.
  5. अब चाहें तो ऊपर से थोड़ा दूध लगाएं और सफेद तिल छिड़क दें. पहले से 200 डिग्री सेल्सियस पर गरम किए गए ओवन में 30 मिनट तक या ब्रेड के सुनहरा होने तक बेक करें.
  6. ब्रेड बाहर निकालने के बाद, चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन लगा दें. पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही इसे काटें और सर्व करें.

स्टोर करने का तरीका
रागी ब्रेड को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 2–3 दिन तक कमरे के तापमान पर रखा जा सकता है. अगर ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं तो इसे 1 हफ्ते तक फ्रिज में या 2 महीने तक फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर ब्रेड को ज्यादा मुलायम और स्पंजी बनाना चाहते हैं तो गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. 
  • यीस्ट को अच्छी तरह एक्टिव होने का समय जरूर दें. इससे ब्रेड का टेक्सचर बेहतर बनेगा.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement