Rajasthani Haldi-Ghee Sabji Recipe: हल्दी भारतीय रसोई का जादुई मसाला है, जिसके बिना कोई भी सब्जी अधूरी लगती है. यह सिर्फ रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी औषधीय खूबियों के लिए भी मशहूर है. मगर आमतौर पर लोग हल्दी का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर करते हैं और सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी कच्ची हल्दी भी मिलने लगती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में कच्ची हल्दी से एक खास तरह की सब्जी भी बनाई जाती है? इसे राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी कहते हैं. यह राजस्थान की पारंपरिक और पॉपुलर सर्दियों की डिश है, जिसे खासतौर पर देशी घी में तैयार किया जाता है.
इस सब्जी की खासियत इसका अलग स्वाद और बनाने का पारंपरिक तरीका है. कच्ची हल्दी के साथ इसमें दही, मसाले, हरी मिर्च और देशी घी का इस्तेमाल किया जाता है. सर्दियों में इसे रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है. अगर आप भी इस मौसम में कुछ नया और पारंपरिक खाना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बना सकते हैं. आइए हल्दी-घी की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.
कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
कैसे बनाएं राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी?
इस तरीके से करें सर्व
आखिर में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब सब्जी से घी अलग दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे गरमागरम बाजरे की रोटी, मिस्सी रोटी या पराठे के साथ परोसें. इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद पूरे खाने का मजा बढ़ा देगा.
सर्दियों में क्यों खास है कच्ची हल्दी की सब्जी?
कच्ची हल्दी में करक्यूमिन नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. हल्दी का इस्तेमाल भारतीय खानपान में लंबे समय से किया जाता रहा है. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं मानना चाहिए. देशी घी और मसालों के साथ तैयार यह सब्जी सर्दियों के खाने में एक पारंपरिक और स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकती है.