scorecardresearch
 

Murmura Tikki Recipe: मुरमुरे से बनाएं कुरकुरी टिक्की, शाम की चाय के साथ लगेगी बेहद टेस्टी

Murmura Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन है तो मुरमुरे से बनी टिक्की ट्राई कर सकते हैं. बेसन, चावल के आटे और मसालों से तैयार होने वाली यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है.

Advertisement
X
मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की (Photo- ITG)
मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की (Photo- ITG)

Murmura Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन है तो मुरमुरे से बनी टिक्की ट्राई कर सकते हैं. आमतौर पर मुरमुरे से भेल या दूसरे स्नैक्स बनाए जाते हैं लेकिन आप इससे टेस्टी टिक्की भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए मुरमुरे के साथ बेसन, चावल का आटा और कुछ मसालों की जरूरत होगी. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है. इसे आप टोमैटो केचप या अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागरम परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं मुरमुरे की टिक्की घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

2 कप मुरमुरे

1 कप बेसन

¼ कप चावल का आटा

2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

नमक स्वादानुसार

जरूरत के अनुसार फेंटा हुआ दही

2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

½ बड़ा चम्मच भुने हुए सफेद तिल

1 छोटा चम्मच चीनी

तलने के लिए तेल

परोसने के लिए टोमैटो केचप

मुरमुरे से कुरकुरी टिक्की कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले मुरमुरे को पानी से 2-3 बार धो लें. इसके बाद हाथों से हल्का दबाकर उनका सारा पानी निकाल दें और मुरमुरे को एक बड़े बाउल में डाल लें.
  2. अब इसमें बेसन, चावल का आटा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर और नमक डालें. इसके बाद फेंटा हुआ दही, हरा धनिया, सफेद तिल और चीनी मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि उससे आसानी से टिक्की बनाई जा सके.
  3. अब हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण का एक हिस्सा लेकर गोल आकार दें. इसे हल्का दबाकर टिक्की बना लें. इसी तरह पूरे मिश्रण से टिक्कियां तैयार कर लें.
  4. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर टिक्कियों को सावधानी से डालें और मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरी होने तक तल लें. तैयार टिक्कियों को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  5. अब गरमागरम कुरमुरा टिक्की को प्लेट में निकालें और टोमैटो केचप या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement