Masala Corn Recipe: बारिश आते ही गरमा-गरम भुट्टा खाने का मन हर किसी का करता है. इस मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले भुने हुए भुट्टे मिलना शुरू हो जाते हैं और इसका स्वाद तो लाजवाब होता है. मगर कैफे और रेस्टोरेंट में मिलने वाले मसालेदार कॉर्न लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं और जैसे ही बरसात आती है लोगों का मसाला स्वीटकॉर्न की क्रेविंग होने लगती है, लेकिन हर बार बाहर जाकर उनको लाना मुश्किल होता है.
अगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने घर पर ही मिनटों में मसाला कॉर्न का लुफ्त उठा सकते हैं. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है. मक्खन, दूध और मसालों के साथ तैयार होने वाला यह मसाला भुट्टा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. नॉर्मल पूरी जाएंगे भूल!
मसाला भुट्टा बनाने की सामग्री
बनाने का आसान तरीका
क्यों ट्राई करें यह रेसिपी?
यह रेसिपी झटपट बनने के साथ स्वाद और सेहत का भी बेहतरीन मेल है. भुट्टा फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, जबकि मक्खन और मसाले इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर इस मानसून आप कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह मसाला भुट्टा रेसिपी जरूर ट्राई करें.एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.