scorecardresearch
 

Masala Aloo Fries Recipe: बाजार के फ्रेंच फ्राइज भूल जाएंगे! जब नाश्ते में खाएंगे यह मसाला आलू फ्राइज, नोट करें आसान रेसिपी

Masala Aloo Fries Recipe: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी फ्राइज बनाना चाहते हैं तो घर पर बना मसाला आलू फ्राइज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
सुपर क्रिस्पी मसाला आलू फ्राइज (Photo-ITG)
सुपर क्रिस्पी मसाला आलू फ्राइज (Photo-ITG)

Masala Aloo Fries Recipe: अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाना पसंद है तो मसाला आलू फ्राइज एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये फ्राइज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. हल्के मसालों के साथ तैयार होने वाली यह रेसिपी घर पर बहुत आसानी से बन जाती है. इसे आप शाम के स्नैक के रूप में या बर्गर और सैंडविच के साथ भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मसाला आलू फ्राइज बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

4–5 बड़े आलू
2–3 बड़े चम्मच मैदा या कॉर्नफ्लोर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
 नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
तेल (फ्राई करने के लिए )

मसाला आलू फ्राइज बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे-लंबे स्ट्रिप्स में काट लें. अब इन्हें 10–15 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगो दें, ताकि स्टार्च निकल जाए और फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनें.
  2. इसके बाद एक बड़े बाउल में मैदा या कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब आलू को पानी से निकालकर अच्छी तरह सुखा लें. फिर इन्हें मसाले वाले मिश्रण में डालकर हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि सभी स्ट्रिप्स पर मसाला अच्छी तरह चिपक जाए.
  4. एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर आलू डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
  5. फ्राइज तैयार होने पर इन्हें किचन टिश्यू पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  6. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और टमाटर सॉस, हरी चटनी या मेयोनेज़ के साथ गरमा-गरम परोसें.

मसाला आलू फ्राइज बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आलू को फ्राई करने से पहले 10–15 मिनट तक ठंडे पानी में जरूर भिगोएं, इससे फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं.
  • आलू को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही मसाला लगाएं.
  • फ्राइज को मीडियम गैस पर तलें, ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पकें और बाहर से कुरकुरे बनें.
  • परोसने से पहले ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement