How to Make Kimchi: कोरियन खाने का स्वाद चखना पसंद है, तो आपने किमची का नाम जरूर सुना होगा. यह कोरिया की पारंपरिक डिश है, जिसे पत्तागोभी और कुछ खास मसालों से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा, तीखा और चटपटा होता है. अगर आपको भी स्पाइसी कोरियन फूड अच्छा लगता है तो किमची तो आपकी फेवरेट बन जाएगी.
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर कोरियन स्टाइल किमची की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
किमची को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है. इस प्रोसस में समय लगता है, लेकिन एक बार तैयार होने के बाद इसे खाने के साथ साइड डिश की तरह परोसा जा सकता है. इसे कोरियन अचार भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसे साइड डिश की तरह ही सर्व किया जाता है. अगर आप रोजाना के खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके काम आ सकती है.
किमची बनाने के लिए सामग्री
घर पर कैसे बनाएं कोरियन स्टाइल किमची?
पत्तागोभी को नमक लगाएं
सबसे पहले पत्तागोभी को बड़े टुकड़ों में काट लें. अब इसमें नमक अच्छी तरह मिलाएं और करीब 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इससे पत्तागोभी नरम हो जाएगी और उसमें से अतिरिक्त पानी निकलने लगेगा.
चावल के आटे का पेस्ट बनाएं
एक पैन में चावल का आटा और आधा कप पानी डालकर मिलाएं. इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
तैयार करें चटपटा मसाला
ठंडे चावल के पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ लहसुन, अदरक, हरे प्याज के सफेद हिस्से, सोया सॉस या फिश सॉस और गोचुगारू मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक महीन पेस्ट तैयार कर लें. अगर गोचुगारू मौजूद नहीं है, तो भिगोई हुई कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं.
सब्जियों में मिलाएं मसाला
अब नमक लगी पत्तागोभी को अच्छी तरह धोकर उसका पानी निकाल दें. गाजर को पतले लंबे टुकड़ों में काट लें और हरे प्याज को बारीक काट लें. पत्तागोभी में तैयार मसाले का पेस्ट, गाजर और हरा प्याज डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला हर टुकड़े पर लग जाए.
फर्मेंट करके तैयार करें किमची
अब इस मिश्रण को एक साफ कांच के जार में भरें. जार को बिल्कुल ऊपर तक न भरें और थोड़ा खाली स्थान छोड़ दें, ताकि फर्मेंटेशन के दौरान बनने वाली गैस के लिए जगह रहे. इसे कमरे के तापमान पर लगभग 2 से 3 दिन तक फर्मेंट होने दें. इसके बाद जार को फ्रिज में रख दें. किमची का स्वाद समय के साथ और खट्टा हो सकता है.
किमची खाने के क्या हैं फायदे?
ध्यान रखें: घर पर किमची बनाते समय साफ बर्तन इस्तेमाल करें और फर्मेंटेशन के दौरान उसमें फफूंदी, असामान्य रंग या सड़न जैसी स्मेल दिखे, तो उसे न खाएं.