scorecardresearch
 

गर्मी में सत्तू-बेल का शरबत पीकर हो गए बोर? अब ट्राई करें ये ठंडा-ठंडा 'जामुन फुलजार सोडा', बनाना है बेहद आसान

हर गर्मी एक जैसी बोरिंग समर ड्रिंक्स पीकर अगर आप भी बोर गए हैं तो आप इस साल आप केरल की स्पेशल तीखा-मीठा और बेहद रिफ्रेशिंग 'जामुन फुलजार सोडा' अपने घर पर बनाकर पी सकते हैं. जो काफी टेस्टी भी होती है और इसको बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
X
केरल में फुलजार सोडा खूब पिया जाता है. (PHOTO:ITG/AI)
केरल में फुलजार सोडा खूब पिया जाता है. (PHOTO:ITG/AI)

Jamun Fuljar Soda recipe: गन्ने का जूस, बेल, सत्तू, गुड़हल का शरबत, लीची का जूस जैसी चीजें गर्मी के समय लोग सबसे ज्यादा पीते हैं. रोज-रोज इन चीजों को पीकर अगर आप भी बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. तो आज हम आपके साथ एक तीखी, मीठी मास्टरब्लास्टर रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे पीने के बाद आप बार-बार इसे बनाना शुरू कर देंगे. 

बचपन में आप सभी ने जामुन तो जरूर खाएं होंगे,मगर क्या आप जानते हैं कि जामुन से एक स्पेशल फुलजार सोडा ड्रिंक बनाती है, जो पीने में भी बेहद मजेदार होती है. इसके साथ ही वो गर्मी में शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. जामुन फुलजार सोडा (Jamun Fuljar Soda) गर्मी के लिए एक शानदार ड्रिंक है, जिसे पीकर शरीर को अंदर से राहत मिलती है. केरल से शुरू हुआ फुलजार सोडा का क्रेज अब पूरे देश में छा चुका है और जामुन को मिलाने के बाद तो इस देसी ड्रिंक का मजा ही दोगुना हो जाता है. 

अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में कुछ धमाकेदार और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से यह जामुन फुलजार सोडा बनाएं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

जामुन फुलजार सोडा के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • ताजा जामुन: 1 कप (गुठली निकली हुई)
  • पुदीना के पत्ते: 10-12
  • हरी मिर्च: 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक का रस: 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक: ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
  • चीनी या हनी: 1 से 2 बड़े चम्मच 
  • चिल्ड सोडा वॉटर: 1 बड़ी बोतल
  • लाल मिर्च

बनाने की आसान रेसिपी

सबसे पहले जामुन को अच्छे से धोकर उनकी गुठलियां अलग कर लें. अब एक ब्लेंडर जार में जामुन का पल्प, पुदीने के पत्ते, अदरक का रस, हरी मिर्च, चीनी, नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालें. 

Advertisement

इसे बिना पानी डाले एकदम स्मूथ पीस लें. कांच का शॉर्ट ग्लास लें और ग्लास के ऊपर चीनी लगा दें और नीचे से लाल मिर्च पाउडर लगाएं. फिर तैयार किए गए जामुन के पेस्ट को एक छोटे शॉट ग्लास में ऊपर तक भर दें.

अब एक बड़ा, चौड़ा और गहरा कांच का ग्लास लें. इस ग्लास को आधे से ज्यादा चिल्ड सोडा वॉटर से भर लें. ध्यान रहे, ग्लास को ऊपर तक पूरा नहीं भरना है, थोड़ी जगह खाली रखनी है.

अब जामुन वाले शॉट ग्लास को उठाएं और धीरे से सोडे से भरे बड़े ग्लास के अंदर गिरा दें. जैसे ही शॉट ग्लास सोडे से मिलेगा, एक जोरदार झाग उठेगा और ड्रिंक ग्लास से बाहर आने लगेगा.

प्रो-टिप: जैसे ही झाग उठना शुरू हो, बिना देर किए इसे तुरंत एक ही बार में पी जाएं. जामुन फुलजार सोडा पीने का यही असली मजा है. 

जामुन फुलजार सोडा पीने से क्या होता है?

जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन C और आयरन होता है, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने और हीमोग्लोबिन सुधारने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें इस्तेमाल हुआ पुदीना और काला नमक आपके डाइजेशन को एकदम सही रखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement