scorecardresearch
 

Hotel Secret Gravy: 15 मिनट में तैयार करें होटल की 'सीक्रेट ग्रेवी', घर की हर सब्जी बन जाएगी टेस्टी और क्रीमी! उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

Hotel Secret Gravy: अक्सर होटल की सब्जियों का स्वाद और रंगत घर पर नहीं मिल पाती. लेकिन आज हम आपको शेफ वाली सीक्रेट ग्रेवी की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से घर की सब्जियों को टेस्टी और क्रीमी बना सकते हैं. इससे घर की सब्जियों का स्वाद भी बिल्कुल होटल जैसा आएगा.

Advertisement
X
अगर आप एक बार ये ग्रेवी बनाकर स्टोर कर लें तो फिर बहुत सारी सब्जियां मिनटों में बना सकते हैं.  (Photo: ITG)
अगर आप एक बार ये ग्रेवी बनाकर स्टोर कर लें तो फिर बहुत सारी सब्जियां मिनटों में बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Hotel Secret Gravy: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो वहां की मटर पनीर, शाही पनीर, मलाई कोफ्ता या सिंपल की दाल फ्राई का स्वाद भी घर के खाने से इतना अलग और क्रीमी क्यों होता है? आप सोचते हैं कि ये कोई जादू है, जो इसे इतना स्वादिष्ट बना देता है कि आपका बार-बार खाने का मन करता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोई जादू नहीं बल्कि शेफ की सीक्रेट ग्रेवी है. ये एक ग्रेवी आपकी साधारण सी दिखने वाली सब्जी को भी किसी शाही डिस में बदल सकती है.   

अक्सर आप घर पर होटल की सब्जी-दाल जैसी रंगत और खुशबू लाने की खूब कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ न कुछ अधूरा सा लगता है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि आप 'होटल वाला स्वाद' आसानी से घर पर ला सकते हैं. इसके लिए आपको वही बेस ग्रेवी तैयार करनी होगी. ये ग्रेवी सभी सब्जियों को बिल्कुल होटल वाला स्वाद और टेक्शचर देगी. आप मिनटों में रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जियां तैयार कर सकेंगे. चलिए जानते हैं उस सीक्रेट ग्रेवी की रेसिपी जो आपके घर को किसी शानदार रेस्टोरेंट में बदल देगी.

ग्रेवी बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स:
होटल वाली सीक्रेट ग्रेवी बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 5 से 6 टमाटर
  • 4 से 5 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 2 तेज पत्ता
  • 7 से 8 काली मिर्च
  • 7 से 8 लौंग
  • 4 से 5 इलायची
  • 2 बड़ी इलायची
  • गाजर का छोटा टुकड़ा
  • थोड़ी शिमला मिर्च
  • हरी मिर्च स्वादानुसार
  • अदरक का छोटा टुकड़ा
  • धनिया के डंठल
  • एक मुट्ठी काजू
  • नमक
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • जरूरत अनुसार पानी

ऐसे तैयार करें होटल स्टाइल ग्रेवी

1. होटल वाली सीक्रेट ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियां और मसाले कुकर में डाल दें. फिर इसमें पानी डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें. अब कुकर का ढक्कन बंद करें और 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं, ताकि सारी चीजें अच्छी तरह गल जाएं.

2. जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए, तब उसमें से सभी खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता और दालचीनी अलग निकाल लें. बाकी सारी चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अगर गर्म होने की वजह से इसे तुरंत न पीस पाएं, तो इसमें थोड़ी बर्फ डाल सकते हैं.

Advertisement

3. अब एक बड़े बर्तन या कड़ाही में लगभग एक चौथाई कप तेल गर्म करें. इसमें तैयार की हुई ग्रेवी डाल दें और लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक ऊपर तेल दिखाई न देने लगे. यही स्टेप ग्रेवी को असली रेस्टोरेंट वाला स्वाद देता है.

इस ग्रेवी से आप कौन सी स्वादिष्ट सब्जियां बना सकते हैं? 
अब इस तैयार ग्रेवी से आप अपनी पसंद की सब्जियां बना सकते हैं. जैसे:

  • मटर पनीर
  • मिक्स वेज
  • शाही पनीर
  • पनीर बटर मसाला

अगर आप इसमें मटर, पनीर, फ्रेश क्रीम और थोड़ी कसूरी मेथी डाल दें तो स्वादिष्ट मटर पनीर तैयार हो जाएगा.

क्यों खास होती है ये रेस्टोरेंट ग्रेवी?
रेस्टोरेंट्स में ज्यादातर सब्जियों के लिए पहले से बेस ग्रेवी तैयार करके रखी जाती है. इससे खाना जल्दी भी बनता है और हर डिश का स्वाद भी रिच और क्रीमी आता है. टमाटर की इस ग्रेवी के साथ कई जगह प्याज की अलग बेस ग्रेवी भी इस्तेमाल की जाती है. अगर आप भी घर पर होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement