scorecardresearch
 

Dhaba Style Aloo Paratha: आलू पराठा बनेगा बिल्कुल ढाबे जैसा क्रिस्पी, आटा गूंथते समय बस मिला दें ये एक 'सीक्रेट' चीज!

Dhaba Style Aloo Paratha: क्या आपके घर के आलू पराठे ढाबे जैसे क्रिस्पी और टेस्टी नहीं बनते? तो आप अकेले नहीं है. कुछ सीक्रेट ट्रिक्स की मदद से आप बिल्कुल ढाबे जैसा आलू पराठा बना सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिल्कुल ढाबे जैसा आलू पराठा बनाएं.

Advertisement
X
आलू का पराठा बनाने के लिए उसे ढंग से भरना भी जरूरी है. (Photo: ITG)
आलू का पराठा बनाने के लिए उसे ढंग से भरना भी जरूरी है. (Photo: ITG)

Dhaba Style Aloo Paratha: गर्मी हो या सर्दी भारत में सुबह उठते ही लोग पराठे खाना बहुत पसंद करते हैं. यूं तो सभी तरह के पराठे लोगों को खाना अच्छा लगता है, लेकिन आलू के पराठे की बात ही अलग होती है. आलू का पराठ घर पर बनाना यूं तो बहुत आसान है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसमें ढाबे जैसा स्वाद नहीं आता है. 

चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन घर का आलू का पराठा वैसे फूला हुआ, परतदार और बाहर से क्रिस्पी नहीं बन पाता है, जैसा किसी ढाबे पर मिलता है. अगर आप घर पर बिल्कुल वैसा ही पराठा बनाना चाहते हैं, जो आपने कभी हाइवे के किसी ढाबे पर खाया है, तो आपको कुछ ट्रिक्स पता होनी जरूरी हैं. जी हां, ढाबे जैसे पराठे का राज छोटी-छोटी ट्रिक्स में छिपा है. आज हम आपको आलू का पराठा बनाने का आसान तरीके बताएंगे, जो आपके घर के पराठे को बिल्कुल ढाबे जैसा टेस्टी और क्रिस्पी बनेएगा.

कुटे हुए मसालों से आएगा स्वाद: अगर आप ढाबा स्टाइल पराठा बनाना चहाते हैं तो बता दें उसकी जान उसके मसाले होते हैं. उसमें असली देसी फ्लेवर साबुत मसाले लाते हैं. साबुत धनिया, जीरा और काली मिर्च को हल्का दरदरा कूट लें. इसके साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी मोटा पीस लें. इसके बाद इन मसालों को आलू की स्टफिंग में मिलाएं. ऐसा करने से पराठा स्वादिष्ट बन जाता है. 

आटे में मिलाएं बेसन: अगर आप चाहते हैं कि पराठा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने, तो आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा बेसन जरूर मिलाएं. ये पराठे को क्रिस्पी बनाने की सीक्रेट ट्रिक है. बेसन के साथ में नमक व अजवाइन डालें. इससे पराठा ज्यादा क्रिस्पी बनता है और बेलते समय फटता भी नहीं है. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा टाइट न हो, बल्कि सॉफ्ट हो. गूंथने के बाद इसे 10–15 मिनट ढककर जरूर रखें, इससे बेलना आसान हो जाता है.

ऐसे बनाएं आलू की स्टफिंग: पराठे का स्वाद उसकी स्टफिंग पर ही निर्भर करता है. अगर पराठे की स्टफिंग ही सही नहीं बनेगी तो उसमें स्वाद कहां से आएगा. ऐसे आलू की स्टफिंग बहुत ध्यान से बनानी चाहिए. स्टफिंग बनाने के लिए उबले आलू को मैश करने की बजाय कद्दूकस करें, ताकि उसमें गुठलियां न रहें. अब इसमें कूटे हुए मसाले, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं. साथ में बारीक कटा प्याज और हरा धनिया डालें. ध्यान रखें कि स्टफिंग न ज्यादा गीली हो और न ही बहुत सूखी हो.

Advertisement

पेड़ा बनाकर भरने की सही तकनीक: पराठा भरते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अगर आप करते हैं तो ये करते हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. ऐसे में सबसे पहले आलू की स्टफिंग के छोटे-छोटे गोले बना लें. अब आटे की लोई को हल्का फैलाकर उसमें स्टफिंग रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह बंद करें. इसके बाद हल्के हाथों से दबाएं और फिर धीरे-धीरे बेलें. इससे पराठा आसानी से बिलता है और फटता भी नहीं है.

तवे पर सेकने का सही तरीका: पराठा भरने के साथ ही उसे सही तरीके से सेकना भी बहुत जरूरी है. अगर आप पराठा सही तरह से सकेंगे तो ही वो फूलेगा और क्रिस्पी भी बनेगा. पराठा सेकने के लिए तवा पहले अच्छे से गरम करें. पराठा डालते ही तुरंत घी न लगाएं, पहले उसे सूखा ही दोनों तरफ से हल्का सेक लें. जब हल्के भूरे दाग दिखने लगें, तब घी या मक्खन लगाएं. इससे पराठा अंदर तक अच्छी तरह पकता है और बाहर से क्रिस्पी बनता है.

मक्खन लगाएं: जब आप पराठे को अच्छे से दबा-दबाकर सेंक लें तो उसके ऊपर घर का निकला सफेद मक्खन डाल दें. ये छोटा सा स्टेप आपके पराठे को पूरी तरह ढाबा स्टाइल बना देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement