scorecardresearch
 

Zero Oil Pyaaz Pakoda: बिना तले बनाएं क्रिस्पी प्याज के पकौड़े, शेफ संजीव कपूर की इस ट्रिक से बनेंगे कुरकुरे

Zero Oil Pyaaz Pakoda: बारिश के मौसम में चाय के साथ क्रिस्पी प्याज के पकौड़े खाने का मजा ही अलग है. लेकिन कई लोग डीप फ्राइड होने के चक्कर में पकौड़े नहीं खाते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो शेफ संजीव कपूर की इस आसान रेसिपी से एयर फ्रायर में बिना डीप फ्राई किए स्वादिष्ट और कुरकुरे प्याज के पकौड़े बनाना सीख सकते हैं.

Advertisement
X
शेफ संजीव कपूर की इस ट्रिक से बिना तले भी क्रिस्पी प्याज पकौड़े बना जा सकते हैं.  (Photo: ITG)
शेफ संजीव कपूर की इस ट्रिक से बिना तले भी क्रिस्पी प्याज पकौड़े बना जा सकते हैं. (Photo: ITG)

Zero Oil Pyaaz Pakoda: बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े और चाय का मजा ही अलग होता है. ये कॉम्बिनेशन लोगों का दिल खुश कर देता है. हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो पकौड़े पसंद होने की वजह से भी उन्हें नहीं खा पाते हैं. दरअसल, आजकल लोग बहुत हेल्थ कॉनशियस होते हैं और पकौड़े अक्सर बहुत सारे तेल में डीप फ्राई किए जाते हैं.

अगर आप ज्यादा तेल में तले पकौड़े खाने से बचते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाए हैं जिसमें बिना एक बूंद तेल का इस्तेमाल किए क्रिस्पी पकौड़े तैयार किए जाते हैं. प्याज के पकौड़े बनाने का ये तरीका आपके काम आ सकता है. शेफ संजीव कपूर बिना डीप फ्राई किए क्रिस्पी प्याज के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और पकौड़े बिल्कुल क्रिस्पी-टेस्टी बनते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 से 3 प्याज
  • आधा कप बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा तेल या ऑयल स्प्रे

बिना तले ऐसे बनाएं क्रिस्पी प्याज पकौड़े

1. सबसे पहले प्याज को छीलकर धो लें और फिर पतले-पतले स्लाइस में काट लें. अब एक बड़े बाउल में बेसन लें. इसमें अजवाइन, चाट मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि पकौडे़ का घोल बहुत पतला न हो. ज्यादा पतला बैटर होने पर पकौड़े अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं बनते हैं. घोल तैयार होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रख दें.

Advertisement

3. अब एयर फ्रायर की ट्रे या बास्केट में बटर पेपर बिछाएं और उस पर हल्का सा तेल लगा दें. प्याज-बेसन के घोल से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर थोड़ी दूरी पर रखें.

4. एयर फ्रायर को 200 डिग्री सेल्सियस पर करीब 6 मिनट तक चलाएं. इसके बाद बास्केट निकालकर पकौड़ों को पलट दें और ऊपर से थोड़ा सा तेल लगा दें. अब इन्हें फिर से 200 डिग्री सेल्सियस पर करीब 8 मिनट तक पकाएं.

5. जब पकौड़े अच्छी तरह सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें बाहर निकाल लें. इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement