scorecardresearch
 

Dahi Kheera corn salad: बोरिंग सलाद छोड़े! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी खीरा-कोर्न सलाद, 10 मिनट में हो जाएगा तैयार

गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला क्रीमी खीरा कोर्न सलाद स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है. दही, स्वीट कॉर्न और ताजी सब्जियों से तैयार यह हेल्दी सलाद वजन कंट्रोल करने में मदद करता है और मिनटों में आसानी से बन जाता है. जानें इसे बनाने के रेसिपी.

Advertisement
X
स्वीट कोर्न का सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
स्वीट कोर्न का सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Dahi Kheera corn salad Recipe: गर्मियों में खीरा खाना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है. गर्मी के मौसम में जब शरीर में जल्दी पानी की कमी होती है, ऐसे में इसे खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है. खीरे का सलाद और रायता लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं. लेकिन रोजाना वही बोरिंग सिंपल खीरे का सलाद खाकर लोग बोर हो जाते हैं. 

अगर आप भी बोरिंग खीरे के सलाद से पक चुके हैं तो इस बार जब भी घर पर खीरा हो तो तुरंत खीरा-कोर्न सलाद की रेसिपी ट्राई करें, जिसे बनाने में भी समय नहीं लगता है और यह खाने के स्वाद दोगुना भी कर देता है. इस सलाद की खास बात यह है कि आप इसे ब्रेकफास्ट में ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते हैं. यह सलाद वजन घटाने वालों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आता है.

खीरा-कोर्न सलाद बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 खीरे बारीक कटे हुए
  • 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
  • 1 कप ताजा गाढ़ा दही
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच मेयोनीज
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • नमक

घर पर इस तरीके से बनाएं सलाद

  1. सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और फिर उसे पतला-पतला काट लें.
  2. अब एक बड़े बाउल में खीरा और दही डालें और उसे अच्छे से मिला दें. 
  3. अगर आप ज्यादा क्रीमी स्वाद चाहते हैं तो इसमें थोड़ा मेयोनीज भी मिला सकते हैं.
  4. उसके बाद ऊपर से उबला हुआ स्वीट कॉर्न, प्याज और शिमला मिर्च डालकर मिला लें.
  5. इसके बाद नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सलाद को गार्निश करें.
  6. आप चाहें तो सलाद को बनाने के बाद करीब 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए.
  7. ठंडा-ठंडा क्रीमी दही वाला खीरा-कोर्न सलाद खाने का मजा ही अलग होता है.

खीरा-कोर्न सलाद खाने के फायदे

खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने में मदद करता है. वहीं स्वीट कॉर्न फाइबर और एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है. यह सलाद डाइजेशन को बेहतर रखने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

Advertisement

गर्मियों के दिनों में आप इसे लंच, डिनर या शाम के स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं. इस सलाद का टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें अनार, चीज या स्प्राउट्स डालकर इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement