scorecardresearch
 

Chili Garlic Egg Salad Recipe: नाश्ते में दही-प्याज डालकर बनाएं प्रोटीन रिच 'अंडा सलाद', खाते ही मिलेगी एनर्जी! नोट करें रेसिपी

अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर उब चुके हैं और अब कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैें. तो आपके लिए प्रोटीन रिच चिली गार्लिक एग सलाद से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. अंडे, ताजी सब्जियां और स्पाइसी चिली गार्लिक पेस्ट से तैयार यह रेसिपी प्रोटीन से भरपूर है, इसे आप नाश्ते, लंच या हल्के स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.

Advertisement
X
अंडे खाने से प्रोटीन मिलता है. (PHOTO:AI)
अंडे खाने से प्रोटीन मिलता है. (PHOTO:AI)

Chili Garlic Egg Salad Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर हो तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. अगर आप भी अपने  दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी, टेस्टी और पेट भरने वाली डिश से करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे ब्रेकफास्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा और इसके साथ ही आपका मन भी खुश हो जाएगा. 

ऐसे में आप ब्रेकफास्ट में चिली गार्लिक एग सलाद बनाकर खा सकते हैं. एक तो अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता हैं और जब इनमें लहसुन, लाल मिर्च और ताजी सब्जियों का स्वाद मिल जाता है, तो यह साधारण सलाद भी बेहद खास बन जाता है.

यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी शानदार है जो वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं, लेकिन स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते. इस सलाद की खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती है.

चिली गार्लिक एग सलाद के लिए लीजिए ये चीजें

चिली गार्लिक पेस्ट के लिए

  • 8-10 लहसुन की कलियां
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1-2 बड़ा चम्मच पानी
  • अंडों के लिए
  • 4-5 उबले हुए अंडे
  • 1-2 छोटा चम्मच तेल

सलाद के लिए

Advertisement
  • 1 कप लेट्यूस के पत्ते
  • ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा प्याज पतला कटा हुआ
  • ड्रेसिंग के लिए
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच ग्रीक योगर्ट
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ½ छोटा चम्मच ऑरिगेनो
  • एक चुटकी नमक

बनाने की आसान तरीका 

  1. सबसे पहले लहसुन, सूखी लाल मिर्च, नमक, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. इससे चिली गार्लिक पेस्ट तैयार हो जाएगा.
  2. अब उबले हुए अंडों को आधा काट लें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और अंडों को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें.
  3. इसके बाद एक बड़े बाउल में लेट्यूस, गाजर, टमाटर और प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. दूसरे बाउल में दही, ग्रीक योगर्ट, चाट मसाला, ऑरिगेनो और नमक डालकर ड्रेसिंग तैयार करें.
  5. अब सलाद वाली सब्जियों में ड्रेसिंग मिलाएं. ऊपर से सॉटे किए हुए अंडे रखें और तैयार चिली गार्लिक पेस्ट डाल दें. सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाकर तुरंत सर्व करें.

यह चिली गार्लिक एग सलाद स्वाद, पोषण और ताजगी का शानदार कॉम्बिनेशन है. अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस रेसिपी को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement