scorecardresearch
 

TVS ने लॉन्च किया दमदार स्कूटर, 90 हजार से कम है कीमत, मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस ने अपने दमदार स्कूटर का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च किया है. ये स्कूटर नए कलर ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ अब मिलेगा. स्कूटर के बेस वेरिएंट से आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. आइए जानते हैं इस स्कूटर की खास बातें.

Advertisement
X
2026 TVS Ntorq 125 को कंपनी ने नए कलर और फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है. (Photo: TVS Motor)
2026 TVS Ntorq 125 को कंपनी ने नए कलर और फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है. (Photo: TVS Motor)

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अपने 125सीसी के पॉपुलर स्कूटर एनटॉर्क 125 (Ntorq 125) के लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है. परफॉर्मेंस स्कूटर सेगमेंट में एनटॉर्क काफी पॉपुलर है. कंपनी ने इस स्कूटर को नया बनाए रखने के लिए इसका अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कंपनी ने स्कूटर को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. 

Ntorq 125 स्कूटर पांच ट्रिम- डिस्क, सुपर स्कॉड, रेस एडिशन, रेस एक्सपी और एक्सटी में आता है. टीवीएस नए कलर ऑप्शन्स को डिस्क और रेस एडिशन ट्रिम के तहत ऑफर कर रहा है. वहीं दूसरे ट्रिम पहले की तरह ही मिलते रहेंगे. 

कितनी है कीमत?

टीवीएस ने इस पॉपुलर स्कूटर में सिर्फ नए कलर ही नहीं बल्कि नए फीचर्स को भी जोड़ा है. 2026 Ntorq 125 डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,500 रुपये एक्स शोरूम है. जबकि 2026 एनटॉर्क 125 रेस एडिशन की कीमत 87,950 रुपये एक्स शोरूम है. ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं. यानी आने वाले समय में कंपनी इसे बढ़ा सकती है. 

यह भी पढ़ें: TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, कंपनी ने बनाई 10 लाखवीं यूनिट

नए कलर के साथ आपको ये स्कूटर नए ग्राफिक्स के साथ मिलेगा. स्कूटर का बेस डिस्क ट्रिम दो नए कलर- मिडनाइट ब्लैक और स्पिति वॉइट में आता है. वहीं मौजूदा नार्डो ग्रे कलर वेरिएंट को कंपनी ने नए ग्राफिक्स के साथ रिवाइज किया है. रेस एडिशन वेरिएंट तीन कलर- ड्रिफ्ट ब्लू, इनफर्नो रेड और रश ग्रीन में आता है. 

Advertisement
TVS Ntorq 125 Launch Disc
TVS Ntorq 125 डिस्क तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा. (Photo: TVS Motor)

इन स्कूटर्स में कलर मैच एलॉय वील्स और स्पोर्टी ग्राफिक्स मिलते हैं, जो इस स्कूटर को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं. एनटॉर्क 125 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मिलता है. इसमें टीवीएस स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. 

इंजन, पावर और फीचर्स

हालांकि, इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एनटॉर्क में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर और लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9.5 पीएस की पावर और 10.6 एनएम के टॉर्क के साथ आता है. सिर्फ रेस एक्सपी में हायर ट्यून्ड इंजन मिलता है, जो 10.2 पीएस की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. 

यह भी पढ़ें: दमदार लुक, पावरफुल इंजन! TVS ला रहा है 160 सीसी का मैक्सी स्कूटर, जानें क्या होगा ख़ास

स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल सिग्नेचर, एलईडी टेल लाइट्स, 12 इंच के एलॉय वील, फ्लैट फ्लोररबोर्ड, बड़ा अंडरसीट स्टोरेज और मोटरसाइकिल जैसा एग्जॉस्ट नोट मिलता है. इसका सीधा मुकाबला होंडा डिओ 125, हीरो जूम 125, सुजुकी एवेनिस, यामाहा रेजेडआर 125 और अप्रिलिया एसआर 125 से है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement