scorecardresearch
 

Banarasi Chura Matar: सुबह के नाश्ते को खास बना देगा बनारस का मशहूर 'चूड़ा मटर', बनाते वक्त डाल दें ये चीज; उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

Banarasi Chura Matar: रोजाना के पराठे-पूड़ी से हटकर कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं? तो आप उत्तर प्रदेश का मशहूर स्ट्रीट फूड 'बनारसी चूड़ा मटर' ट्राई कर सकते हैं. घी, काजू, हरी मटर और खास मसालों से तैयार होने वाला ये नाश्ता स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है.

Advertisement
X
ये बनारस का बहुत मशहूर स्ट्रीट फूड है.  (Photo: ITG)
ये बनारस का बहुत मशहूर स्ट्रीट फूड है. (Photo: ITG)

Banarasi Chura Matar: नाश्ते में लोग कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं. अगर आप पराठे-पूड़ी जैसे रोजाना के नाश्ते से हटकर कुछ टेस्टी और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो बनारसी चूड़ा मटर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उत्तर प्रदेश के बनारस का ये मशहूर स्ट्रीट फूड डिश अपने अनोखे स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता है. पोहे (चूड़ा), हरी मटर, घी और हल्के मसालों के कॉम्बिनेशन से तैयार की जाने वाली ये रेसिपी स्वाद में कमाल है. खास बात ये है कि चूड़ा मटर झटपट बनकर तैयार हो जाती है. 

चूड़ा मटर का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद इसे बार-बार बनाने का मन करता है. घी में भुने काजू, अदरक और हरी मिर्च का तड़का इसे और भी खास बना देता है, जबकि नींबू का रस और हरा धनिया इसकी फ्लेवर को कई गुना बढ़ा देते हैं. बनारसी चूड़ा मटर शाम की चाय से लेकर सुबह के नाश्ते तक में बहुत ही मजे से खाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 कप मोटा पोहा (चूड़ा)
  • 1 कप हरी मटर
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 8-10 काजू
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 2-3 बड़े चम्मच दूध

कैसे बनाएं बनारसी चूड़ा मटर 

Advertisement

1. बनारसी चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पोहा सॉफ्ट हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा.

2. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और काजू को गोल्डन होने तक भून लें. काजू निकालकर अलग रख दें. अब उसी घी में जीरा और हींग डालें.

3. इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. अब हरी मटर डालें और कड़ाही को ढककर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं, ताकि मटर अच्छी तरह पक जाए और सॉफ्ट हो जाए.

4. जब मटर पक जाए तो इसमें नमक, चीनी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब भीगा हुआ पोहा डालें और सभी चीजों को हल्के हाथों से मिक्स करें.

5. आखिर में नींबू का रस, भुने हुए काजू और हरा धनिया डालकर एक बार फिर मिला लें. आपका बनारसी चूड़ा मटर तैयार है. आप गरमा-गरम चूड़ा मटर को चाय के साथ मजे से खा सकते हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement