scorecardresearch
 

Roasted Chana Recipe: घर पर बाजार जैसे रोस्टेड चने बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, मिलेगा भरपूर स्वाद और सेहत भी रहेगी बेहतर

Roasted Chana Recipe: भुने चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं और हल्की भूख लगने पर लोग इन्हें स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको घर पर बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर ही झटपट तैयार करें भुने चने (Photo-ITG)
घर पर ही झटपट तैयार करें भुने चने (Photo-ITG)

Roasted Chana Recipe: भुने चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर यह सुपरफूड शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग इसे हेल्दी स्नैक के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. भुने चने न सिर्फ भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, बल्कि डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखते हैं. 

अक्सर लोग बाजार से भुने चने खरीदकर खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें घर पर भी बड़े आसानी से तैयार किया जा सकता है. घर पर बने भुने चने न सिर्फ ज्यादा ताजे और टेस्टी होते हैं, बल्कि इनमें मिलावट की चिंता भी नहीं रहती. तो आइए जानते हैं कि बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने घर पर कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कटोरी काले चने
1-1.5 कटोरी नमक
2 चुटकी हल्दी पाउडर

घर पर बाजार जैसे रोस्टेड चने कैसे बनाएं?

  1. घर पर बाजार जैसे कुरकुरे भुने चने बनाने के लिए सबसे पहले काले चनों को एक बाउल में लें. इसमें 4 बड़े चम्मच पानी, थोड़ा-सा नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद बाउल को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें ताकि चने हल्के नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद उनमें अच्छी तरह मिल जाए.
  2. अब एक कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं और उसमें नमक डालकर तेज गैस पर लगातार चलाते हुए गर्म करें. जब नमक अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें तैयार किए हुए काले चने डाल दें.
  3. चनों को लगातार चलाते रहें. शुरुआत में 2 मिनट तक मीडियम गैस पर भूनें, फिर गैस कम कर दें और चनों को अच्छी तरह भूनते रहें. कुछ देर बाद चने हल्के-हल्के फूलने और फूटने लगेंगे, जिससे वे अंदर से कुरकुरे हो जाएंगे.
  4. लगभग 5 मिनट तक भूनने के बाद चनों को नमक से अलग कर लें और एक बाउल में निकाल लें. टेस्टी, कुरकुरे और गरमा-गरम भुने चने तैयार हैं. इन्हें आप शाम की भूख मिटाने के लिए या हेल्दी स्नैक के रूप में कभी भी खा सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement