scorecardresearch
 

पेड़ की सूखी टहनी से घर पर बनाएं बाजार जैसा ₹5000 वाला डिजाइनर लैंप, कमरे के खाली कोने को सस्ते में मिलेगा लग्जरी लुक

How To Make Lamp From Dry Tree Branch: घर के खाली कोने को सजाने के लिए बाजार से महंगा शोपीस या डिजाइनर लैंप खरीदने के बजाय पेड़ की एक सूखी टहनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको गमले, सफेद पत्थरों, मनी प्लांट की बेल और वार्म LED फेयरी लाइट्स से घर पर ही ₹5000 जैसा लग्जरी फ्लोर लैंप बनाने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

Advertisement
X
पेड़ की सूखी-टूटी टहनी और लाइट्स को साथ में एसेंबल करके लैंप बनाया जा सकता है. (Photo: ITG)
पेड़ की सूखी-टूटी टहनी और लाइट्स को साथ में एसेंबल करके लैंप बनाया जा सकता है. (Photo: ITG)

How To Make Lamp From Dry Tree Branch: घर के किसी कोने में खाली जगह पड़ी है और समझ नहीं आ रहा कि उसे कैसे सजाएं? अगर आप भी उस जगह को खूबसूरत बनाने के लिए महंगा शोपीस या डिजाइनर लैंप खरीदना सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए. आपके आसपास पड़ी पेड़ की एक सूखी टहनी भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकती है. जी हां, जिस टहनी को लोग बेकार समझते हैं, उससे ऐसा शानदार डेकोरेशन पीस बनाया जा सकता है, जो देखने में बाजार में 5000-6000 रुपये में मिलने वाले महंगे डिजाइनर लैंप से कम नहीं लगेगा.

इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. एक मजबूत सूखी टहनी, सुंदर गमला, कुछ हरे पौधे और सजावटी लाइट्स की मदद से आप घर के किसी भी खाली कोने को खास बना सकते हैं. ये लैंप लिविंग रूम से लेकर बालकनी तक की खूबसूरती बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

सूखी टहनी से डेकोरेटिव पीस बनाने के लिए सामान 

  •  पेड़ की एक मजबूत और सूखी टहनी
  •  बड़ा और सुंदर गमला
  •  मिट्टी या रेत, टहनी को मजबूती से जमाने के लिए
  •  मनी प्लांट की बेल या आर्टिफिशियल बेल
  •  सफेद डेकोरेटिव पत्थर (White Pebbles)
  •  वार्म वाइट LED फेयरी लाइट्स या बैटरी वाली सजावटी लालटेन
  •  पौधों को सजाने के लिए छोटा स्नेक प्लांट (ऑप्शन)
  •  टहनी और लाइट्स को सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए मजबूत तार या गार्डन टाई
  •  कैंची और सफाई के लिए कपड़ा

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले पेड़ की ऐसी टूटी-सूखी टहनी चुनें, जो मजबूत हो और जिसकी कई छोटी-छोटी शाखाएं निकली हों. टहनी की शेप इतनी बड़ी होनी चाहिए कि वो गमले में लगाने के बाद फ्लोर लैंप जैसी दिखाई दे. ध्यान रखें कि लकड़ी सड़ी हुई या अंदर से कमजोर न हो. इस्तेमाल करने से पहले उसकी धूल-मिट्टी साफ कर लें और उसे अच्छी तरह सूखने दें.

Advertisement

2. अब एक बड़ा और सुंदर गमला लें. इसमें टहनी को बीच में सीधा खड़ा करें और उसके आसपास मिट्टी या रेत भरकर उसे मजबूती से जमा दें. ये इस तरह भरी होनी चाहिए कि टहनी हिले नहीं, क्योंकि इसी पर पौधों की बेल और डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएंगी. गमले का रंग आप अपने घर के इंटीरियर के हिसाब से चुन सकते हैं. सफेद, क्रीम, भूरे या काले रंग का गमला इसे और स्टाइलिश लुक दे सकता है.

3. अब बारी है इस सूखी टहनी को खूबसूरत बनाने की. इसके लिए मनी प्लांट की बेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेल को टहनी के आसपास हल्के से लपेटें, ताकि लकड़ी और हरी पत्तियों का कॉम्बिनेशन नेचुरल लगे. बेल को बहुत कसकर न बांधें और ध्यान रखें कि पौधे को अच्छी रोशनी मिले. अगर आप असली पौधे की देखभाल नहीं करना चाहते, तो अच्छी क्वालिटी की आर्टिफिशियल बेल भी लगा सकते हैं.

4. गमले में टहनी लगाने के बाद उसकी खुली मिट्टी को डेकोरेटिव वाइट पत्थरों से ढक दें. इसके लिए सफेद रंग के छोटे और शाइनी पत्थर इस्तेमाल कर सकते हैं. सफेद पत्थर, लकड़ी का भूरा रंग और पौधों की हरियाली एक बढ़िया कॉम्बिनेशन लगती है. इससे आपका साधारण गमला भी किसी महंगे होम डेकोर पीस जैसा दिखने लगेगा.

5. इस डेकोरेटिव पीस का सबसे खास हिस्सा इसकी लाइटिंग है. टहनी की छोटी लेकिन मजबूत शाखाओं पर छोटी-छोटी वार्म वाइट LED लाइट्स या बैटरी से चलने वाली डेकोरेटिव लैंप्स लगा सकते हैं. शाम के समय जब ये लाइट्स जलेंगी, तो बहुत सुंदर लगती हैं.  

Advertisement

नोट: लैंप या लाइट लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वो ज्यादा भारी न हो. डेकोरेशन के लिए कम गर्मी पैदा करने वाली LED लाइट्स का इस्तेमाल करें और बिजली के तारों को सही तरीके से लगाएं. सूखी लकड़ी के पास खुली लौ वाला लैंप न या मोमबत्ती का इस्तेमाल न करें.

6. आप इस लैंप को लिविंग रूम के खाली कोने, सोफे के पास या बालकनी में रख सकते हैं. अगर आपके घर में न्यूट्रल कलर्स की डेकोरेशन है, तो ये इस लैंप के साथ बढ़िया तरह से कंबाइन हो जाएगा.  इसके साथ एक छोटी टेबल, किताबें या कोई सादा शोपीस रखकर उस कोने को और खूबसूरत बनाया जा सकता है.

हजारों रुपये खर्च किए बिना मिलेगा डिजाइनर लुक
बाजार में डिजाइनर फ्लोर लैंप और नेचुरल वुड डेकोर पीस काफी महंगे मिल सकते हैं. लेकिन इस तरीके से आप घर में मौजूद या आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके कम खर्च में अपना अनोखा डेकोर पीस तैयार कर सकते हैं. इसका डिजाइन भी आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं.

सबसे अच्छी बात ये है कि इस तरह आप बेकार समझी जाने वाली सूखी टहनी को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं. थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से घर का एक साधारण कोना भी ऐसा बन सकता है, जिस पर हर किसी की नजर टिक जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement