scorecardresearch
 

Paan Sharbat: घर पर 5 मिनट में बनाएं ठंडा-ठंडा 'शाही पान शरबत', बाजार की कोल्ड ड्रिंक को जाएंगे भूल, नोट करें रेसिपी

गर्मियों में सेहत से समझौता किए बिना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं? तो 'शाही पान का शरबत' आपके लिए बेस्ट है. पान के पत्ते से बना यह शरबत न केवल पाचन सुधारता है, बल्कि शरीर को इंस्टेंट ठंडक भी देता है. मेहमानों के लिए यह एक परफेक्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसे बनाना भी बेहद आसान है.

Advertisement
X
पान डाइजेशनके लिए अच्छा होता है. (PHOTO: ITG)
पान डाइजेशनके लिए अच्छा होता है. (PHOTO: ITG)

Shahi Paan Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स लोग पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर आप भी अपनी सेहत की वजह से बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले जूस नहीं पीते हैं. ऐसे में आप अपने लिए कोई हेल्दी ड्रिंक की तलाश में तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके के लिए शाही पान का शरबत एक बेस्ट ऑप्शन है. यह न सिर्फ पीने में बेहद टेस्टी होता है, बल्कि डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर बहुत ही कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

अगर आपके घर पर मेहमान आने वाले हो तो आप शाही पान शरबत को उनको बनाकर दे सकते हैं, जिसकी एक घूंट ही उनको ठंडक देगी और वो एकदम फ्रेश हो जाएंगे. पान का स्वाद भारतीय संस्कृति में खास जगह रखता है और जब इसे शरबत के तौर पर तैयार किया जाता है तो इसका टेस्ट और भी लाजवाब हो जाता है. सौंफ, इलायची, पुदीना और मिश्री जैसे इंग्रीडिएंट्स मिलकर इसे एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना देते हैं.

कैसे बनाएं शाही पान का शरबत

  1. सबसे पहले 15-20 ताजे पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और उनके डंठल हटा दें.
  2. अब मिक्सर में पान के पत्ते, 1 कप सौंफ, 20-25 हरी इलायची, 250 ग्राम मिश्री, थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां और 2-3 चम्मच सब्जा (तुलसी के बीज) डालें.
  3. इन सभी चीजों को पीसने से पहले इसमें थोड़ा पानी मिला लें और फिर इसे अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए.
  4. जब यह पीस जाए तो आप इसे छान लीजिए, ताकि शरबत एकदम स्मूद और क्लियर बन सके.
  5. इसके बाद इसमें 1 चम्मच काला नमक मिलाएं, जो डाइजेशन में मदद करता है. अब तैयार शरबत को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

इस तरीके से परोसे शरबत 

  • सर्व करने के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार पान का शरबत डालें.
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी या सोडा मिलाकर भी पी सकते हैं.
  • गार्निशिंग के लिए आप पान शरबत के ऊपर से कुछ पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं.

सेहत को मिलेंगे ये फायदे

  • शाही पान का शरबत सिर्फ टेस्ट में लाजवाब ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है.
  • सौंफ और इलायची डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं, जबकि पुदीना शरीर को ठंडक देता है.
  • सब्जा के बीज पेट की गर्मी को कम करते हैं और मिश्री एनर्जी देती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement