scorecardresearch
 

Curd With Salt Or Sugar: चीनी या नमक दही में क्या मिलाकर खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों में फर्क

गर्मियों में दही खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन उसमें नमक या चीनी मिलाकर खाने को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है. आइए जानते हैं कि दही में नमक और चीनी मिलाने के फायदे-नुकसान, किसे किससे बचना चाहिए और सेहत के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन क्या है.

Advertisement
X
गर्मियों में दही खाना अच्छा होता है. (PHOTO:AI)
गर्मियों में दही खाना अच्छा होता है. (PHOTO:AI)

Curd With Salt Or Sugar: गर्मियों में दही-चावल, पराठे के साथ दही या फिर रायता लगभग हर घर में खाया जाता है. भारतीय खाने में दही का खास स्थान है, यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह डाइजेशन को बेहतर बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. लेकिन कई लोग दही को सादा खाने की बजाय उसमें चीनी या नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं.

ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल उठता है कि दही में नमक डालना बेहतर है या चीनी? आइए जानते हैं कि दही के साथ चीनी या नमक किसके साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. 

दही क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद?

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे एक सुपरफूड माना जाता है.

दही में चीनी मिलाकर खाने के फायदे और नुकसान

कई लोगों को सादा दही का खट्टापन पसंद नहीं आता, इसलिए वे उसमें चीनी मिलाकर खाते हैं. इससे टेस्ट तो बेहतर हो जाता है और शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में चीनी मिलाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

क्लिनिकल डायबिटीज जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज और यहां तक कि अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या डायबिटीज के मरीज हैं, तो दही में ज्यादा चीनी मिलाकर खाने से बचना चाहिए.

Advertisement

दही में नमक मिलाकर खाने के फायदे और नुकसान

दही में नमक मिलाना भारत में ज्यादा आम है. एक चुटकी नमक दही के खट्टेपन को कम कर देता है और इसका टेस्ट बढ़ाता है. गर्मियों में यह शरीर में पसीने के जरिए निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं. हालांकि, ज्यादा नमक मिलाकर खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है.

वैज्ञानिक जर्नल न्यूट्रिएंट्स में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है. इसलिए पूरे दिन में कुल नमक की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है.

दही में नमक या चीनी, कौन-सा है बेहतर?

चीनी हो या नमक दोनों ही स्वाद बढ़ाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक या चीनी सेहत के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं. 

दही में चीनी मिलाने से मीठा टेस्ट और तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन यह ब्लड शुगर और वजन बढ़ा सकता है.

दही में हल्का नमक मिलाने से टेस्ट बढ़ता है और गर्मियों में ताजगी महसूस होती है, लेकिन ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा सकता है.

कैसा दही खाना फायदेमंद होता है?

अगर स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाए तो सादा दही सबसे अच्छा बेहतर माना जाता है. लेकिन अगर स्वाद के लिए कुछ मिलाना ही हो, तो चीनी या नमक दोनों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए. 

Advertisement

डायबिटीज या वजन कम करने वाले लोगों को बिना चीनी वाला दही खाना चाहिए. वहीं हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement