scorecardresearch
 

शादी की ड्रेस को इन टिप्स की मदद से बनाए रखें नया...

शादी के दिन हर दुल्हन खास दिखने के लिए अपनी वेडिंग ड्रेस का चुनाव बहुत सोच-समझकर करती है ताकि वह अपने इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सके. लेकिन शादी के बाद इस ड्रेस का ख्रूाल कम ही लोग रख पाते हैं...

Advertisement
X
ब्राइडल ड्रेस दुल्हन के लिए बहुत खास होती है
ब्राइडल ड्रेस दुल्हन के लिए बहुत खास होती है

शादी से पहले वेडिंग ड्रेस को सेलेक्ट करते समय हम जितना समय खर्च करते हैं, शायद ही शादी होने के बाद कोई अपने इस खास दिन की यादगार निशानी को संभाल के रख पाता है. अगर आपको अपनी वेडिंग ड्रेस से बहुत लगाव है और उसे हमेशा के लिए सहेज के रखना चाहती हैं तो फैशन एक्सपर्ट के इन सुझावों पर डालें एक नजर...

- अपने शादी के जोड़े को ऐसी जगह कभी न रखें जहां नमी रहती हो.
- इसे रोशनी से बचाने के लिए में लपेट कर रखें.
- ड्रेस को हैंगर में डालकर अच्छी तरह से अलमारी के अंदर रखें. इस तरह आप कपड़े के लुक को खराब होने से बचा सकते हैं.
- किसी फंक्शन में पहनने के तुरंत बाद इसे ड्राई क्लीनिंग के लिए दे दें ताकि उस पर दाग-धब्बे न पड़े और उसकी रंगत खराब न हो.
- सफर के दौरान अपने ड्रेस के डिजाइनर हिस्सों को एसिड-फ्री व रंग न छोड़ने वाले टिश्यू से कवर करें.

Advertisement
Advertisement