scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: भज्जी-गीता बसरा की शादी के 11 साल पूरे, करवा चौथ पर मेहंदी लगाकर सजी-संवरी एक्ट्रेस

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर गीता बसरा ने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाकर तस्वीर शेयर की है. उनकी हथेली पर पति हरभजन सिंह के निकनेम भज्जी का नाम नजर आया. खास बात यह है कि 29 अक्टूबर को दोनों की शादी की 11वीं सालगिरह भी है.

Advertisement
X
29 अक्टूबर 2026 को हरभजन सिंह और गीता बसरा शादी की 11वीं सालगिराह मना रहे हैं. (Photo: ITG)
29 अक्टूबर 2026 को हरभजन सिंह और गीता बसरा शादी की 11वीं सालगिराह मना रहे हैं. (Photo: ITG)

करवा चौथ का त्योहार यूं तो हर महिला के लिए खास होता है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा के लिए 29 अक्टूबर 2026 का दिन डबल सेलिब्रेशन वाला बन गया है. इसकी वजह है कि 29 अक्टूबर को वह पति हरभजन सिंह की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखने के साथ अपनी शादी की 11वीं सालगिरह भी मना रही हैं. यानी इस बार उनके घर में त्योहार के साथ एनीवर्सरी की खुशियां भी हैं. ऐसे में करवा चौथ के मौके पर उन्होंने खास मेहंदी लगवाई.

इस खास मौके पर गीता ने अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाई और इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. उनके मेहंदी डिजाइन में बारीक पैटर्न के साथ पति भज्जी का नाम भी नजर आ रहा है, जिसने इस तस्वीर को और खास बना दिया है. गीता की इस मेहंदी में हरभजन के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा है. करवा चौथ पर पति के लिए सजने-संवरने और साथ ही शादी के 11 साल पूरे होने की खुशी ने इस दिन को उनके लिए यादगार बना दिया है.

हाथों पर रचाई मेहंदी, लिखा 'भज्जी' का नाम
गीता बसरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी लगे हाथों की तस्वीर शेयर की है. उनके दोनों हाथों पर बारीक और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन नजर आ रहा है. हथेली के बीच में बने गोलाकार मंडला और कमल के फूल के डिजाइन ने मेहंदी को खास लुक दिया है. वहीं, कलाई के पास बने ट्रेडिशनल पैटर्न बने हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं.

लेकिन इस मेहंदी में सबसे खास है उनके पति हरभजन सिंह के लिए प्यार. गीता की हथेली पर 'BHAJJI' लिखा नजर आ रहा है, जो हरभजन का निकनेम है. इसके साथ उन्होंने तस्वीर पर 'हैप्पी करवा चौथ' लिखकर पति को टैग किया और रेड हार्ट इमोजी भी बनाया. गीता की इस तस्वीर में करवा चौथ का एक्साइटमेंट और पति के लिए उनका प्यार साफ दिखाई दे रहा है.

Advertisement
गीता बसरा ने लगाई हरभजन के नाम की मेहंदी. (Photo: Instagram/@geetabasra)

करवा चौथ पर पति के लिए रखेंगी व्रत, साथ में मनाएंगी सालगिरह
गीता बसरा के लिए इस बार करवा चौथ सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि दोहरी खुशियों का मौका है. वह हर साल की तरह इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना के साथ व्रत रख रही हैं. इसी दिन उनकी और हरभजन सिंह की शादी की सालगिरह भी है. ऐसे में त्योहार की रौनक के साथ शादी के खूबसूरत सफर को याद करने का मौका भी मिल गया है. हरभजन सिंह और गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी को आज 11 साल पूरे हो गए हैं.  

साड़ी, गोल्ड जूलरी और लाल गुलाब, गीता का ट्रेडिशनल अंदाज भी है खास
करवा चौथ पर गीता बसरा का ट्रेडिशनल अंदाज भी ध्यान खींच रहा है. हरे रंग की खूबसूरत साड़ी, गोल्ड जूलरी, कानों में झुमके और बालों में लगा लाल गुलाब उनके एथनिक लुक को खास बना रहे हैं. त्योहार के मौके पर उनका यह अंदाज सादगी और खूबसूरती का शानदार कॉम्बिनेशन लगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement