scorecardresearch
 

‘धुरंधर 2’ के 'हमजा' की बीवी का मॉर्डन लुक, 1.50 लाख की जैकेट और स्कर्ट पहन सारा अर्जुन ने दिखाया स्वैग!

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में 'यालिना' का किरदार निभाने वाली 20 साल की सारा अर्जुन अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर सारा ने अनामिका खन्ना की ट्राइबल प्रिंटेड जैकेट पहनकर सबका ध्यान खींचा. देखें उनकी वायरल तस्वीरें और स्टाइल डिटेल्स.

Advertisement
X
आदित्य धर की मूवी रिलीज हो गई है. (PHOTO:ITG)
आदित्य धर की मूवी रिलीज हो गई है. (PHOTO:ITG)

Dhurandhar 2 Fame Sara Arjun Stylish Look: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज हो गई है और पहले ही दिन फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की चर्चा हो रही है. रणवीर इस मूवी में हमजा के रोल में हैं और उनकी पत्नी यालिना जमाली के रोल में 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कमाल कर दिखाया है. सारा अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने गुडलुक्स से भी लोगों को इंप्रेस कर रही हैं और उनकी फोटोज और वीडियोज इंटनेट पर तहलका मचा रहे हैं.

हाल ही में 'धुरंधर 2' के म्यूजिक लॉन्च पर हीरोइन सारा अर्जुन ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी सारी महफिल लूट ली. मूवी में 'हमजा की बीवी' बनकर अपनी एक्टिंग से हर किसी को मंत्रमुग्ध करने वाली सारा अर्जुन फैशन के मामले में भी बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर दे सकती हैं. म्यूजिक लॉन्च इवेंट में वो स्कर्ट- टॉप के साथ लॉन्ग जैकेट पहनकर जैसे ही वो स्टेज पर आईं, उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. 

सारा अर्जुन का लॉन्ग जैकेट लुक

सारा अर्जुन वैसे एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में गजब लगती हैं और उनकी फोटोज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल भी हो जाती हैं. इस इवेंट में वो काले रंग का ब्रालेट टॉप और एंकल लेंथ पेंसिल स्कर्ट पहनकर पहुंची थी, जिसके साथ उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट पेयर की थी, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रही थी.

Advertisement

कितनी है इस लॉन्ग जैकेट की कीमत 

सारा अर्जुन की यह लॉन्ग जैकेट फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लेबल AK|OK के AW25 कलेक्शन से थी. सारा ने जो ट्राइबल प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट पही थी, उसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 1 लाख 50 हजार रुपये है. हालांकि सारा के सिंपल लुक को इस लॉन्ग जैकेट ने हटकर बनाया. 

प्रिंटेड पैटर्न ने लुक बनाया कलरफुल

​सारा अर्जुन ने ब्लैक बेस के साथ लॉन्ग स्टेटमेंट जैकेट स्टाइल की थी, जो उनके लुक को क्लासी और एलीगेंट बना रही थी.  इसके साथ ही जैकेट पर हो रखे ब्लैक, ब्लू, येलो और रेड कलर से प्रिंटेड पैटर्न ही उनके लुक में कलर एड कर रहे थे. हल्के फैब्रिक की जैकेट को एम्ब्रॉयडरी डिटेल्स के साथ कंप्लीट किया था. फुल स्लीव्स जैकेट को बिल्कुल ब्लेजर जैसी लैपल डिटेलिंग दी गई थी. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

ब्लैक हील्स ने लुक को बनाया एलीगेंट

सारा अर्जुन ने अपने इस मॉर्डन लुक के साथ हैवी जूलरी नहीं बल्कि मिनिमल जूलरी कैरी की. उन्होंने कानों में सिर्फ स्टड इयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना था. मिडिल पार्टीशन के साथ ओपन स्ट्रेट हेयर और ब्लैक हील्स ने उनके लुक को एलीगेंट बनाया. 20 साल की सारा का यह ग्रेसफुल लुक सोशल मीडिया पर हर तरफ लोगों का ध्यान खींच रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement