scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

विधायक की दुल्हन बनीं 'जज साहिबा'...लाल जोड़े में दिखा कोमल का शाही अंदाज, PHOTOS

mla-mukesh-bhakara-and-judge-komal-meena-wedding
  • 1/9

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding: राजस्थान के लाडनूं (नागौर) विधायक मुकेश भाकर और राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) की अधिकारी जज कोमल मीणा की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. विधायक और जज की शादी में कई हस्तियां पहुंची थीं. दोनों शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे थे इसलिए दोनों के लुक की भी काफी चर्चा हुई.

(Photo: Instagram)

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding:
  • 2/9

जज कोमल ने अपने खास दिन के लिए गहरे लाल रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा कैरी किया था जो काफी अच्छा लग रहा था.

(Photo: Instagram)
 

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding:
  • 3/9

लहंगे कलीदार लहंगे पर सुनहरी जरी और रेशम के धागों का बेहद बारीक काम किया गया था जो उन्हें एक रॉयल ब्राइडल लुक दे रहा था.

(Photo: Instagram)

Advertisement
Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding:
  • 4/9

दुल्हन के लुक की सबसे खास बात थी उनकी चोली. कोमल ने ब्लाउज के बजाय पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल की चोली पहनी थी जिसकी लंबाई लहंगे तक थी. इसमें साइड कट्स दिए गए थे, जो उनके लुक को और भी खास बना रहे थे.

(Photo: Instagram)
 

mla-mukesh-bhakara-and-judge-komal-meena-wedding
  • 5/9

कोमल के लहंगे की हर कली पर एक जैसा पैटर्न बना था. लहंगे के बॉर्डर और कमर पर भारी डिजाइन है जबकि बीच में सफेद मोतियों और सेक्विन सितारों से बनी छोटी-छोटी बूटियां इसके लुक को और अच्छा बना रही थी.

(Photo: Instagram)

 

mla-mukesh-bhakara-and-judge-komal-meena-wedding
  • 6/9

जज कोमल मीणा ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी नेकलेस, माथा पट्टी और नथ के साथ पूरा किया. उन्होंने मेकअप को नेचुरल और ग्लोइंग रखा, जिससे उनकी सादगी उभरकर सामने आई.

(Photo: Instagram)

 

 

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding
  • 7/9

दूल्हे मुकेश भाकर ने पिस्ता ग्रीन रंग की लाइट शेड शेरवानी पहनी थी. शेरवानी पर सुनहरे धागों से बेलदार कढ़ाई की गई थी जो कोमल के लाल जोड़े को बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रही थी.

(Photo: Instagram)

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding
  • 8/9

शेरवानी के साथ उन्होंने मैचिंग का साफा बांधा था. उनके लुक का मुख्य अट्रैक्शन साफे पर लगी 'कलगी' थी जिसमें लाल पंख और मोतियों का इस्तेमाल किया गया था. यह उनकी रॉयल एंट्री में चार चांद लगा रहा था.

(Photo: Instagram)

Mla mukesh bhakara judge komal meena wedding
  • 9/9

दोनों की शादी में सचिन पायलट, अशोक गहलोत और हनुमान बेनीवाल जैसे राजस्थान की राजनीति के दिग्गज चेहरे पहुंचे थे.

(Photo: Instagram)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement