scorecardresearch
 

'तुम बहुत मोटी हो, मां नहीं बन पाओगी...', कहकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के हनासी गांव में 29 वर्षीय स्टाफ नर्स प्रियंका कमलाकर की कथित तौर पर उसके पति बसवराज वड्डार ने गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोप है कि पति उसे अधिक वजन को लेकर अपमानित करता था और मायके से सोना व पैसे लाने का दबाव बनाता था.

Advertisement
X
धारवाड़ में हैरान करने वाला मामला. (Photo: Screengrabs)
धारवाड़ में हैरान करने वाला मामला. (Photo: Screengrabs)

कर्नाटक के धारवाड़ ज़िले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नवलगुंड तालुक के हनासी गांव में 29 साल की एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि पति ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी बहुत मोटी थी. हालांकि, पीड़िता के परिजनों ने मामले में दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रियंका कमलाकर की शादी 2024 में बसवराज वड्डार से हुई थी. पुलिस का कहना है कि उसे उसके मायके से सोना और पैसे लाने के लिए परेशान किया जाता था. आरोपी उसके ज़्यादा वज़न का मज़ाक भी उड़ाते थे और कहते थे कि वह मां नहीं बन पाएगी. जांच ​​करने वालों का आरोप है कि बसवराज ने सोमवार रात प्रियंका का गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना दो दिन बाद सामने आई.

पुलिस ने नवलगुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और इस मामले में चार आरोपियों बसवराज, रेनव्वा, सुभाष और सिद्धरमेश को गिरफ़्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस मामले में आगे की जांच भी कर रही है.  मृतक प्रियंका, जो 29 साल की थी और एक स्टाफ़ नर्स थी. उसकी शादी 13 दिसंबर 2024 को हनासी गांव के बसवराज वड्डार से हुई थी.

Advertisement

मायके से सोना और पैसे ले जाने को कहते थे आरोपी
शिकायत के अनुसार शादी के लगभग एक महीने बाद बसवराज ने अपने परिवार के सदस्यों - रेनव्वा, सुभाष और सिद्धरमेश  के साथ मिलकर प्रियंका को परेशान करना शुरू कर दिया. वे बार-बार उसे फ़ोन करके अपनी कमाई और मायके से और सोना लाने के लिए कहते थे. 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब प्रियंका इस साल जनवरी में हनासी गांव गई तो आरोपियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया और कहा कि तुम मेरे बेटे से ज़्यादा मोटी हो... तुम भारी-भरकम शरीर वाली महिला हो... तुम गर्भवती नहीं हुई हो... "तुम अपने माता-पिता के घर से पैसे और सोना क्यों नहीं लाईं?.

मृतक के चाचा रमय्या वेंकय्या कमलाकर ने बताया कि पति कहता रहता था कि वह मुझे पसंद नहीं है. वह मोटी है. वह बच्चे पैदा नहीं कर सकती. वह दो बार गर्भवती भी हुई थी लेकिन मारपीट के चलते मिसकैरेज हो गया. पुलिस को पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए, ताकी परिवार को न्याय मिल सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement