कर्नाटक के बेंगलुरु में एक फोटो स्टूडियो में बने आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का बच्चा डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई.
पुलिस के मुताबिक घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ मां के दोस्त की मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था. जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिज़ी थी, तो बच्चा पास में खेल रहा था. तभी वह लोकेशन पर बने आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया.
यह भी पढ़ें: हाथरस: बच्चे की मौत के बाद हुई हिंसा पर एक्शन, 12 महिलाओं सहित 26 लोग अरेस्ट
पुलिस ने शुरू की जांच
कुछ देर बाद जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों ने भी लड़के को बहुत ढूंढा. पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला. जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: पुरी में दर्दनाक सड़क हादसा... SUV की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत, दो घायल
पुलिस ने आगे कहा कि बच्चे के पिता काम के सिलसिले में विदेश में थे और उनके सोमवार को बेंगलुरु लौटने की उम्मीद है. फिलहाल इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.