scorecardresearch
 

दुआ से इलाज करने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म! पुलिस ने व्लॉगर को किया गिरफ्तार

केरलम के ओचिर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्लॉगर मोहम्मद नियाज जौहरी पर आरोप है कि उसने दुआ के जरिए इलाज करने का झांसा देकर पीड़िता का शोषण किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
आरोपी के खिलाफ POCSO की धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है.. (Representative Image)
आरोपी के खिलाफ POCSO की धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है.. (Representative Image)

केरलम के ओचिर में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि दुआओं के जरिए शारीरिक बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर उसने पीड़िता का यौन शोषण किया.

ओचिर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद नियाज जौहरी के रूप में हुई है. वो ओचिर स्थित 'हबीबिया इस्लामिक अकादमी' का निदेशक है और मूल रूप से अलप्पुझा जिले के देवीकुलंगरा का निवासी है.

पुलिस ने उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

दुआ से बीमारी ठीक करने के नाम पर शोषण

पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की (16) की दादी पीड़िता को आरोपी के पास ले गई थी. परिवार का मानना था कि लड़की की शारीरिक बीमारियों का इलाज दुआओं के जरिए किया जा सकता है. नियाज ने पीड़िता की बीमारी को ठीक करने का दावा करके परिवार का विश्वास हासिल कर लिया. इसके बाद, साल 2025 और 2026 के बीच आरोपी कथित तौर पर लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.

Advertisement

ये पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी. इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर ओचिर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने शनिवार रात करुणागपल्ली से आरोपी को हिरासत में लिया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: नौकरी के नाम पर बुलाता, फिर करता था यौन शोषण... भोपाल के 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद

सोशल मीडिया पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

आरोपी मोहम्मद नियाज जौहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement