scorecardresearch
 

जब लड़के ने कनपुरिया स्टाइल में किया प्रपोज, लड़की ने दिया ये मजेदार जवाब, पढ़ें Viral चुटकुले

Jokes in Hindi: खुश और तनावमुक्त रहना न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. मुस्कुराहट चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देती है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए फिर जोक्स लेकर आए हैं, जो आपकी दिनभर की थकान दूर कर देंगे.

Advertisement
X
वायरल चुटकुले
वायरल चुटकुले

> कनपुरिया लड़का- सुनो, आई लव यू... प्यार है तो बोल, नहीं तो  मांग में कमला पसंद थूक देंगे.
लड़की- हमरऊ मुंह खाली न है!!!

 

> टीचर (लड़के से)- काहे बे… कल स्कूल काहे नहीं आए?
लड़का- काहे… कल जौ आये रहे… उनका कलेक्टर बना दिए हो का..!

 

> बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है.
पिता बेहोश!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> मास्टर जी - गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
छात्र - पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण!!

 

> मास्टर जी - बताओ, कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है?
गप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि वो कुत्ते को हिला सके.

Advertisement

 

> पति - अगर मेरी शादी किसी चुड़ैल से हो जाती, तो भी इतना दुखी न होता, जितना तुम्हारे साथ हूं.
पत्नी - पागल, खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement