scorecardresearch
 

क्या पानी की टंकी पर करना चाहिए पेंट? इसका कोई फायदा भी होता है

छत पर खुले में रखी पानी की टंकी को कई लोग पेंट कर देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टंकी को पेंट करने से इसका कुछ फायदा भी होता है. चलिए जानते हैं टंकी को पेंट करने के क्या फायदे हैं.

Advertisement
X
पानी की टंकी को पेंट करने के कई फायदे होते हैं (Photo - AI Generated)
पानी की टंकी को पेंट करने के कई फायदे होते हैं (Photo - AI Generated)

पानी की टंकी अक्सर घरों के छत पर खुले में इंस्टॉल की जाती है.  मौसम का टंकी पर भी असर पड़ता है. साथ ही इसमें रखा पानी भी प्रभावित होता है. ऐसे में कुछ लोग टंकी को बाहर से पेंट कर देते हैं. चलिए जानते हैं कि टंकी पेंट करने से इसका कुछ फायदा भी होता है क्या? 

पानी की टंकी पर पेंट करना बेहद फायदेमंद होता है और ऐसा जरूर करना चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो विशेष रूप से छत पर रखी प्लास्टिक या लोहे की टंकियों के लिए यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. लंबे समय से पानी की टंकी का कारोबार करने वाले एक एक्सपर्ट ने इस बारे में कई काम की जानकारियां दी. 

टंकी को बार से पेंट करने पर  तेज धूप के कारण गर्मियों में दोपहर के समय पानी को उबलने से रोकता है.  यदि आप टंकी के बाहरी हिस्से पर सफेद रंग या रिफ्लेक्टिव पेंट करते हैं, तो यह सूरज की किरणों को रिफ्लेटक्ट कर देता है. इससे टंकी के अंदर का तापमान नहीं बढ़ता और पानी काफी हद तक ठंडा बना रहता है.

वहीं सर्दी के मौसम में पानी की टंकी पर पेंट करने से टंकी के जीवनकाल में बढ़ोतरी होती है. टंकी में रखा पानी को ज्यादा ठंडा होने या जमने से बचा जाता है. एक अच्छी क्वालिटी का पेंट या थर्मल कोटिंग बाहरी ठंडी हवाओं और कोहरे के सीधे असर को रोकता है. यह टंकी के अंदर के पानी को बिल्कुल बर्फीला या जमने के तापमान पर पहुंचने से रोकने में मदद करता है.

Advertisement

प्लास्टिक की टंकियां लगातार तेज धूप और अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में रहने के कारण समय के साथ कमजोर, कड़क और भंगुर होकर टूटने या चटकने लगती हैं. पेंट की एक परत प्लास्टिक को सीधी धूप से बचाती है, जिससे टंकी का लाइफस्पेन काफी बढ़ जाता है.

हर तरह की टंकी को पेंट करना है जरूरी
सूरज की रोशनी जब प्लास्टिक को पार करके अंदर पहुंचती है, तो टंकी में हरी काई  जमने लगती है. बाहरी सतह पर गहरा या लाइट-ब्लॉकिंग पेंट करने से रोशनी अंदर नहीं जा पाती, जिससे पानी में काई और बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी कम हो जाता है.

अगर आपकी टंकी लोहे या स्टील की है, तो पेंट उसे नमी और हवा से बचाकर जंग लगने से रोकता है. वहीं कंक्रीट या सीमेंट की टंकियों के लिए खास वॉटरप्रूफिंग पेंट्स आते हैं, जो लीकेज और सीलन की समस्या को दूर करते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन सी है इन्सुलेटेड पानी की टंकी, जिसमें सर्दी में कम ठंडा होता है पानी?

टंकी के बाहर हमेशा सफेद या कोई बहुत हल्के रंग से ही पेंट करना चाहिए. काले या गहरे रंग सूरज की गर्मी को सोखते हैं, जिससे पानी और ज़्यादा गर्म हो जाता है.  पीने के पानी की टंकी में अंदरूनी हिस्से पर साधारण पेंट कभी न करना चाहिए. अंदर पेंट करने के लिए केवल 'फूड-ग्रेड' या प्रमाणित एक्सपर्ट कोटिंग्स का ही इस्तेमाल होता है. क्योंकि साधारण पेंट के केमिकल पानी में घुल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement