छत पर लगे प्लास्टिक के पानी के टैंक के साथ हमेशा एक समस्या खड़ी हो जाती है. मौसम बदलने के साथ से इसके पानी का टेंप्रेचर भी बदलने लगता है. जब गर्मी होती है तो टंकी का पानी गर्म हो जाता है और सर्दी के मौसम में पानी बर्फ सी ठंडी हो जाती है. ऐसे में आज हम वैसी टंकियों के बारे में जानेंगे, जिनमें कड़ाके की ठंड में भी पानी का टेम्प्रेचर नॉर्मल रहता है.
सर्दियों में पानी को बर्फ जैसा ठंडा होने से बचाने के लिए मल्टी-लेयर इन्सुलेटेड पानी की टंकियां सबसे कारगर होती हैं. बाजार में इसके ऐसी टंकियां खूब मिलती हैं. बजट के मुताबिक इसके भी दो बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं.
एक है इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील वाटर टैंक. यह सर्दियों के लिए प्रीमियम, लेकिन असरदार विकल्प है. इन टंकियों में दो स्टील की परतों के बीच हाई-डेंसिटी PUF यानी पॉलीयूरेथीन फोम का इन्सुलेशन दिया जाता है. यह तकनीक एक थर्मस फ्लास्क की तरह काम करती है, जो बाहर की कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं को पानी तक नहीं पहुंचने देती. इससे सर्दियों में पानी ज्यादा ठंडा या फ्रीज नहीं होता.
अगर आप कम बजट में बेहतर विकल्प चाहते हैं, तो मल्टी-लेयर प्लास्टिक टंकियां भी उपलब्ध हैं. अब समझिए ये कैसे काम करती है? साधारण टंकियों के मुकाबले इनमें 5 से 7 लेयर्स होती हैं. इनके बीच की फोम लेयर तापमान को रोक कर रखती है. यह बाहरी वातावरण की थर्मल कंडीशन को ब्लॉक करती है, जिससे पानी सामान्य तापमान पर बना रहता है.
मल्टी-लेयर इंसुलेटेड प्लास्टिक टंकी और इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील टंकी की कीमतों में भी खासा फर्क होता है. मल्टी-लेयर इंसुलेटेड प्लास्टिक टंकी 12 से 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलती हैं. 500 लीटर वाले ऐसे प्लास्टिक टंकी की कीमत 8,000 से 15,000 रुपये होती है.
यह भी पढ़ें: क्या होता है पेडेस्टल? जिसे पानी की टंकी के साथ लगाने की सलाह देते हैं प्लंबर
वहीं इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील टंकी की बात करें तो यह सबसे प्रीमियम होती है. इनमें अंदर और बाहर स्टेनलेस स्टील की दोहरी परत होती है और बीच में हाई-डेंसिटी PUF इंसुलेशन भरा होता है. इसकी कीमत 70 से 200 रुपये प्रति लीटर की रेट से तय होती है. इस तरह 500 लीटर वाली टंकी की कीमत 33,000 से 53,800 रुपये तक हो सकती है.