scorecardresearch
 

Unit 963... किम जोंग उन के पास है ये प्राइवेट फोर्स, जानिए क्या है उसका काम

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की सुरक्षा दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिनी जाती है. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूनिट 963 नाम की स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट संभालती है. यह फोर्स सिर्फ बॉडीगार्ड का काम नहीं करती, बल्कि किम परिवार, सरकारी परिसरों, यात्रा मार्गों और महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा भी करती है. 

Advertisement
X
इस यूनिट में शामिल होने वाले जवानों का सेलेक्शन काफी सख्त जांच के बाद किया जाता है. ( Photo: ITG)
इस यूनिट में शामिल होने वाले जवानों का सेलेक्शन काफी सख्त जांच के बाद किया जाता है. ( Photo: ITG)

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन दुनिया के सबसे ज्यादा सुरक्षित नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी सुरक्षा के लिए सिर्फ आम सैनिक नहीं, बल्कि एक बेहद खास और गुप्त यूनिट काम करती है. इस यूनिट को यूनिट 963 (Unit 963) या सुप्रीम गार्ड कमांड कहा जाता है. यही वजह है कि इसे कई लोग किम जोंग उन की प्राइवेट फोर्स भी कहते हैं. हालांकि यह कोई प्राइवेट कंपनी नहीं, बल्कि उत्तर कोरिया की सरकारी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, जो सीधे देश के सर्वोच्च नेता को रिपोर्ट करती है. 

क्या है यूनिट 963?
यूनिट 963 उत्तर कोरिया की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी फोर्स में से एक है. इसका सबसे बड़ा काम किम परिवार की सुरक्षा करना है. इस यूनिट के जवान राष्ट्रपति भवन, किम जोंग उन के घर, उनके ऑफिस, यात्रा मार्ग और उन सभी जगहों की सुरक्षा संभालते हैं जहां वे जाते हैं. यही नहीं, यह यूनिट उनके इस्तेमाल की जाने वाली इमारतों, बंकरों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों की निगरानी भी करती है.

कई उत्तर कोरिया विशेषज्ञों का दावा है कि 'Unit 963' का नाम अंक 9 से जुड़ा है. 963 में पहला अंक 9 है और 6+3 भी 9 होता है. किम परिवार के बारे में लंबे समय से माना जाता रहा है कि वह 9 अंक को शुभ मानता है. हालांकि, उत्तर कोरिया ने कभी आधिकारिक तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं की है.

Advertisement

कौन-कौन से काम करती है यूनिट?
यूनिट 963 सिर्फ बॉडीगार्ड का काम नहीं करती. इसके जिम्मे कई अहम काम होते हैं. जिसमें किम जोंग उन और पूरे किम परिवार की 24 घंटे सुरक्षा, देश के बड़े नेताओं और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा, यात्रा से पहले पूरे इलाके की जांच, काफिले के रास्ते को पूरी तरह सुरक्षित बनाना, विशेष भवनों, सुरंगों और सरकारी परिसरों की निगरानी, जरूरत पड़ने पर विशेष सैन्य अभियान में मदद करना होता है.

क्यों मानी जाती है सबसे खास फोर्स?
इस यूनिट में शामिल होने वाले जवानों का सेलेक्शन काफी सख्त जांच के बाद किया जाता है. उनकी शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती, वफादारी और फैमिली बैकग्राउंड तक की जांच की जाती है. माना जाता है कि इस फोर्स में केवल वही लोग शामिल किए जाते हैं जिन पर सरकार को पूरी तरह भरोसा हो.

यूनिट 963 का एक आर्ट स्क्वाड भी है. यह सैनिकों और आम लोगों के सामने देशभक्ति से जुड़े गीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और सरकार के संदेश को लोगों तक पहुंचाना होता है. 

किम जोंग उन के साथ हर जगह
जब भी किम जोंग उन किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, यूनिट 963 के सदस्य पहले से वहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हैं. उनके बॉडीगार्ड हमेशा उनके बेहद करीब रहते हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार रहते हैं. यही वजह है कि किम जोंग उन सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत मजबूत सुरक्षा घेरे के बीच नजर आते हैं.

Advertisement

यूनिट 963 उत्तर कोरिया की सबसे गुप्त और शक्तिशाली सुरक्षा इकाइयों में से एक मानी जाती है. इसका मुख्य काम किम जोंग उन और किम परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इसके अलावा यह विशेष सुरक्षा अभियान, सरकारी परिसरों की निगरानी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सरकार के संदेश को भी आगे बढ़ाती है. यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी सुरक्षा फोर्स में गिना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement