scorecardresearch
 

क्या न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार कराने का पावर है? समझें

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके शहर आने पर गिरफ्तार करने की बात कही है. सितंबर में नेतन्याहू न्यूयॉर्क में यूएन के जेनरल मीटिंग में शामिल होने आएंगे. ऐसे में समझते हैं कि क्या सच में इजरायल के पीएम को न्यूयॉर्क के मेयर गिरफ्तार करवा सकते हैं?

Advertisement
X
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली पीएम को गिरफ्तार करने की दी है धमकी (Photo - Reuters and Getty)
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली पीएम को गिरफ्तार करने की दी है धमकी (Photo - Reuters and Getty)

अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ महासभा में भाग लेने जब नेतन्याहू न्यूयॉर्क दौरे पर आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश की जाएगी. 

सितंबर में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनका प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के लिए उनके शहर का दौरा करने वाले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करने का उनके पास कानूनी अधिकार है या नहीं.

क्यों नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात कह रहे ममदानी?
ममदानी ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायली प्रधानमंत्री पर हेग में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, जहां आईसीसी का मुख्यालय है. आईसीसी की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए जोहरान ममदानी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री को गाजा में किए गए सैन्य ऑपरेशन की वजह से युद्ध अपराध का संदिग्ध माना गया है. 

Advertisement

हालांकि, मेयर ने भी माना कि यह अभी साफ नहीं है कि क्या वह अपने प्रशासन के तहत आने वाले एनवाईपीडी (न्यूयॉर्क पुलिस विभाग) को किसी राष्ट्राध्यक्ष को हिरासत में लेने का ऑर्डर दे सकते हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि मैं न्यूयॉर्क में मौजूद कानूनों का पालन करूंगा. यहां का प्रशासन मौजूदा कानून की सीमाओं के अंदर ही काम करेगा. 

ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क के अधिकारी शहर के कानून विभाग के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं कि ऐसी परिस्थिति में मेयर के कार्यालय के पास क्या अधिकार हैं, जो किसी राष्ट्राध्यक्ष को गिरफ्तार करने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. हम ऐसे विकल्प पर विमर्श कर रहें हैं. 

क्या सच में न्यूयॉर्क पुलिस नेतन्याहू को गिरफ्तार कर सकती है?
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में इजरायल के प्रधानमंत्री की न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी हो सकती है? क्योंकि आईसीसी ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी कर रखा है. यहां देखना होगा कि नेतन्याहू किस वजह से न्यूयॉर्क आ रहे हैं. वह यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने आएंगे. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने वाले सभी विदेशी नेताओं को इम्युनिटी मिली होती है. 

ऐसे में ममदानी ने भी इस बिंदु पर बात करते हुए कहा कि उनका प्रशासन सभी लागू कानून की समीक्षा कर रहा है. इसमें न्यूयॉर्क शहर की ओर से संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी करने से उन पर जो दायित्व है वो भी शामिल है. 

Advertisement

इधर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने कहा कि  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार कराने की धमकी पूरी तरह से राजनीतिक नाटक है. उन्होंने कहा कि क्यों मेयर ममदानी संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क शहर में प्रधानमंत्री नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं?

उन्होंने कहा कि अमेरिका रोम संधि का पक्षकार नहीं है, जिसके अंतर्गत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट बना है. यूएन हेडक्वार्टर एग्रीमेंट राष्ट्राध्यक्षों को उनके दौरे के दौरान डिप्लोमेटिक  प्रोटेक्शन प्रदान करता है. इस दौरान हेड ऑफ स्टेट को इम्युनिटी मिली होती है और फेडर ऑथरिटी किसी भी स्थानीय मेयर की इच्छाओं से ऊपर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement