बिहार में एनडीए के साथ नीतीश की दूसरी पारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पटना पहुंचे. दौरे की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह से हुई. जहां नीतीश ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की लेकिन प्रधानमंत्री ने बहला दिया. उन्होंने देश के 20 यूनिवर्सिटी के लिए 10 हजार करोड़ के फंड देने का ऐलान किया. जिसमें देश के 10 टॉप सरकारी यूनिवर्सिटी शामिल होंगे.