पटना दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जितने प्रधानमंत्री हुए हैं, वह मेरे लिए कई अच्छे काम छोड़कर गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले दुनिया हमें सांप संपेरों का देश मानती थी. पहले वह सोचते थे भारत यानी भूत प्रेत, भारत यानी अंधविश्वासों का देश. लेकिन जब आईटी रिवोल्यूशन में हमारे बच्चों ने उंगलियों पर दुनिया दिखाना शुरू कर दिया तो दुनिया की आंखें खुल गईं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है. आज हमारे पास 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम के युवा की है. मेरा हिंदोस्तान जवां है, मेरे हिंदोस्तान की सपने भी जवां है.