scorecardresearch
 

जिस सिल्क्यारा टनल में 17 दिन फंसे थे मजदूर वहां फिर हुआ बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत

सिल्क्यारा-बड़कोट टनल में देर रात हुए हादसे में झारखंड के 21 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. टनल के अंदर कंक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आने से हादसा हुआ. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
X
सिल्क्यारा टनल में एक बार फिर हादसा हुआ है. (फाइल/सांकेतिक तस्वीर)
सिल्क्यारा टनल में एक बार फिर हादसा हुआ है. (फाइल/सांकेतिक तस्वीर)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा-बड़कोट टनल में देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात करीब 2 बजे टनल के अंदर बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर भीतर कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक अचानक टूटकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से झारखंड के 21 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई.

टनल निर्माण कर रही नवयुग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक झारखंड का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.

जिला आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) के अनुसार, हादसे के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) घटना की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेगा. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. 

इसी सिल्क्यारा सुरंग में नवंबर 2023 में 41 मजदूर 17 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे थे. लंबी जद्दोजहद के बाद मजदूरों को बचाया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement