scorecardresearch
 

संदीप के प्यार में यूरोप की रिबेका बनी मीरा, उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर में लिए फेरे

संदीप 12 साल की उम्र में ऋषिकेश के भरत मिलाप आश्रम चला गया था. योग की शिक्षा लेने के बाद उसने ऋषिकेश में लोगों को योग सिखाना शुरू किया. साल 2018 में यूरोप की रिबेका योग सीखने पहुंची थी. इसी बीच उनके गुरु स्वामी रामकृपालु ने दोनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने का प्रस्ताव रखा.

Advertisement
X
स्लोवाकिया की रिबेका.
स्लोवाकिया की रिबेका.

हाल ही में उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में गढ़वाली युवक ने विदेशी युवती से शादी की थी. जो कि देशभर में चर्चा का विषय बन गई है. इसके पीछे वजह ये है कि यूरोप की लड़की टिहरी के युवक के प्यार में इतनी लंबी दूरी तय करके आई है. 

ये अनोखी प्रेम कहानी है यूरोप के स्लोवाकिया की रिबेका और टिहरी के जाखणी चामासौड़ निवासी संदीप सेमवाल की. रिबेका अब मीरा बन गई है. हिंदू रीति-रिवाज से संदीप के साथ शादी करके उसने सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाई है.

12 साल की उम्र में योग की शिक्षा लेने ऋषिकेश गया था संदीप

दरअसल, संदीप 12 साल की उम्र में ऋषिकेश के भरत मिलाप आश्रम चला गया था. योग (Yoga) की शिक्षा लेने के बाद उसने ऋषिकेश में लोगों को योग सिखाना शुरू किया. साल 2018 में यूरोप की रिबेका योग सीखने पहुंची थी.

uttarkashi boy​

गुरु ने दोनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने का प्रस्ताव रखा

इसी बीच उनके गुरु स्वामी रामकृपालु ने दोनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने का प्रस्ताव रखा. स्वामी रामकृपालु ने ही रिबेका को मीरा नाम दिया. इसी नाम के साथ अब मीरा ने संदीप से शादी कर ली है.

Advertisement

uttarkashi boy​

अब दोनों ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी की

इन दोनों की शादी कुछ साल पहले ही होनी थी. मगर, कोरोना फिर गुरु के निधन के चलते शादी नहीं हो सकी. अब दोनों ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बीते गुरुवार हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement