scorecardresearch
 

देहरादून में पानी को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, एक की मौत

देहरादून के बैरागीवाला इलाके में पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
X
देहरादून में पानी को लेकर दो समुदाय में विवाद. (photo: @ANI)
देहरादून में पानी को लेकर दो समुदाय में विवाद. (photo: @ANI)

देहरादून के सहसपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके में पानी के विवाद को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के शनिवार को झड़प हो गई है. इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज गैरोला ने बताया कि एक समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों पर धारदार हथियारों और हथौड़े से हमला किया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

एएसपी ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है, जिसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.
पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अतिरिक्त एसपी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement