scorecardresearch
 

उत्तराखंड: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक युवक गिरफ्तार

देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि इसी मामले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
X
नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में एक गिरफ्तार. (Photo: Representational )
नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में एक गिरफ्तार. (Photo: Representational )

देहरादून ज़िले में 14 साल की एक लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ़्तार किया है और दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के अनुसार यह अपराध गुरुवार को हरिद्वार बाईपास के पास एक जंगल वाले इलाके में हुआ था.

पीड़िता की मां द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोपियों के नाम का ज़िक्र था. इसमें आरोप लगाया गया है कि रफ़ी उर्फ़ सोनू (19) ने, दो नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर, 12 मार्च की शाम को लड़की को बहला-फुसलाकर हरिद्वार बाईपास के पास जंगल वाले इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया.

यह भी पढ़ें: मेरठ में नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल

शिकायत में आगे कहा गया है कि गैंगरेप करने के बाद, आरोपियों ने पीड़िता को एक ऑटो-रिक्शा में बिठाकर उसके घर भेज दिया. घर पहुंचने पर पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. जब उसकी मां ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

Advertisement

आरोपियों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद रफ़ी को गिरफ़्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों नाबालिग आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उनमें से एक पहले लड़की के घर में किराएदार के तौर पर रह चुका था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement