scorecardresearch
 

जिलाधिकारी का आदेश- शौचालय के साथ खिंची फोटो जमा करवाएं, वरना कटेगी सैलरी

सबूत के तौर पर शौचालय के साथ अपनी तस्वीर दिखानी होगी. जिसके बाद सभी अधिकारियों से कहा गया है कि रोजाना फोटो जमा कराना सुनिश्चित करवाएं. जिलाधिकारी के इस फरमान के बाद अधिकारियों ने अपने विभाग के कर्मचारियों को आदेश का पत्र भेजना शुरू कर दिया है.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो

देशभर में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच एक ताजा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जो कि आपको हैरान कर देगा. फरमान में कहा गया है कि सरकारी विभाग में काम करने वाले हर व्यक्ति को प्रतिदिन शौचालय के इस्तेमाल करने का सबूत देना होगा.

सबूत के तौर पर शौचालय के साथ अपनी तस्वीर दिखानी होगी. जिसके बाद सभी अधिकारियों से कहा गया है कि रोजाना फोटो जमा कराना सुनिश्चित करवाएं. जिलाधिकारी के इस फरमान के बाद अधिकारियों ने अपने विभाग के कर्मचारियों को आदेश का पत्र भेजना शुरू कर दिया है.

सीतापुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षक, स्कूल स्टाफ, हेल्पर और चपरासियों से कहा है कि चाहे पुरुष हो या महिला, सभी को प्रतिदिन शौचालय के साथ फोटो जमा करानी होगी. अगर 27 मई तक फोटो जमा नहीं कराई गई तो सैलरी रोक दी जाएगी.

Advertisement

जब फरमान पर बवाल मचा तो जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने सफाई में कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि ये पता चल सके कि फर्जी तौर पर टॉयलेट बनवाने का काम क्यों कर रहा है. क्योंकि टॉयलेट बनवाने के लिए लोग सरकारी सहायता मांग रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जहां पर करवाने के लिए नियमों को थोपा गया है. कुछ जगह पर शौचालय इस्तेमाल ना करने पर जुर्माना लगाने की बात की गई तो बिहार में राशन ना देने तक की बात कह दी.

Advertisement
Advertisement