कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची हैं. सुबह फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह रायबरेली के भूयेमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं.
यहां हाल में ही बछरावां में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को सहायता राशि के चेक बांटेंगी. इसके अलावा सोनिया डलमउ नगर पंचायत भवन का लोकार्पण भी करेंगी.
Congress President Sonia Gandhi arrives at Fursatganj Airport (Raebareli)
— ANI (@ANI_news)
वे रायबरेली सांसद बचत भवन में जिला सतर्कता समिति की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा फिरोज गांधी कॉलोनी पार्क में सांसद क्षेत्रीय विकास योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगी. इस दौरान उनकी बेटी और कांग्रेस की 'स्टार प्रचारक' सोनिया गांधी इंदिरा नगर, बालापुर तथा देवानन्दपुर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगी. उसके बाद वह हाल में बेमौसम बारिश व ओला पड़ने के कारण फसल बबार्द होने से परेशान किसानों को राहत चेक बांटेंगी करेंगी. गुरुवार शाम को वे दिल्ली रवाना हो जाएंगी.
प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही रायबरेली में हैं. वह बुधवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं. अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने रायबरेली में आम लोगों से बातचीत करके हाल-चाल जाना.