scorecardresearch
 

राहुल बोले - क्या गंगा मां का एक बेटा है जो पीएम मोदी को बुलाया

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मित्रों, गंगा मां ने गुजरात से अपने बेटे को बुलाया है, क्या गंगा मां का एक ही बेटा है.

Advertisement
X
कुशीनगर में राहुल की रैली
कुशीनगर में राहुल की रैली

बुधवार को कुशीनगर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान कीटनाशक की बोतल हाथ में लेकर सोचता है कि इसको मैं पी जाऊं, आत्महत्या कर लूं. राहुल ने कहा कि किसान की आवाज पीएम मोदी तक नहीं जा रही है.

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मित्रों, गंगा मां ने गुजरात से अपने बेटे को बुलाया है, क्या गंगा मां का एक ही बेटा है.

राज्य में छठे चरण में सात जिलों के क्षेत्रों में मतदान करवाया जा रहा है, जिनमें महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आज़मगढ़, मऊ तथा बलिया शामिल हैं. इन जिलों में 4 मार्च को वोटिंग होगी.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement