scorecardresearch
 

अफजाल अंसारी का सपा पर हमला, कहा- यूपी में चुनाव से पहले दंगा करवाने की हो रही है तैयारी

कल तक राज्य सरकार की प्रशंसा के पुल बांधने वाले अंसारी अब राज्य में पैसों की मची लूट और हर मोर्चे पर अखिलेश की सरकार नाकामी को कोस रहे हैं.

Advertisement
X
अफजाल अंसारी
अफजाल अंसारी

यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान जहां एक ओर शांत होने पर है, वहीं विलय रद्द होने के बाद कौमी एकता दल का पारा चढ़ गया है. पार्टी प्रमुख अफजाल अंसारी ने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव से पहले यूपी में दंगा करवाने की तैयारी चल रही है.

कल तक राज्य सरकार की प्रशंसा के पुल बांधने वाले अंसारी अब राज्य में पैसों की मची लूट और हर मोर्चे पर अखिलेश की सरकार नाकामी को कोस रहे हैं. बीते दिनों जोर-शोर के साथ सपा में शामिल होने और अब दिखाए जाने पर अफजाल ने कहा, 'हमारे साथ धोखा हुआ है.' मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया.

Advertisement

बीजेपी-सपा बिगाड़ना चाहते हैं सांप्रदायिक सद्भाव
उन्होंने कहा, 'प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं और यूपी के सीएम हजारों-करोड़ों खर्च करके अपनी इमेज चमकाने में लगे हैं. बीजेपी के लोग यूपी के इस माहौल को अपने फेवर में बनाने में लगे हैं.' कौमी एकता दल के अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में सपा और बीजेपी दोनों मिलकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगे हैं. चुनाव से पहले दंगे करवाने की तैयारी है.

'मुलायम से मीटिंग के बाद लिया मर्जर का फैसला'
अफजाल ने आगे कहा, ' की शुरुआत पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने की और उसे आगे बढ़ाया बलराम यादव ने. 10 जून को हमारी मीटिंग शि‍वपाल यादव और 11 जून को हमारी मीटिंग नेताजी मुलायम सिंह यादव से हुई. नेताजी ने कहा कि आप अपने दल का मर्जर सपा में कर दीजिए.'

'बाप-बेटे को एक-दूसरे की परवाह नहीं'
अफजाल ने मुलायम और अखि‍लेश पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा, 'मुलायम को न तो अखि‍लेश के सिद्धां‍तों की परवाह है और न ही अखि‍लेश को अपने पिता के निर्णयों का सम्मान करने की ही फिक्र है.' उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल में उनकी पार्टी सपा को औकात दिखा देगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement