उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी के बीच सोमवार को 'पंचायत आज तक' का मंच सजा. एक समय अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में लगे रहे और मौजूदा बीजेपी नेता विनय कटियार मंच पर आए. उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पर कहा कि यह आंदोलन बीजेपी ने नहीं हम जैसे लोगों ने चलाया था. उन्होंने गोरक्षा और दलित जैसे मुद्दों पर भी बातें की.
उनसे सवाल-जवाब से निकली 12 प्रमुख बातें -
1. राम किनारे होंगे तो अराजकता होगी.
2. चुनावी मुद्दा नहीं होगा.
3. देश में गायों की हालत ठीक नहीं.
4. गोरक्षा के नाम पर 80 फीसदी लोग उगाही नहीं कर सकते.
5. ऊना में दलितों की पिटाई पर कांग्रेस के लोग थे शामिल.
6. यूपी में सीएम का चेहरा घोषित करने की जरूरत नहीं.
7. बीएसपी का केवल एजेंडा है.
8. शीला दीक्षित जब आती है तो बीमार हो जाती हैं.
9. बीजेपी ने नहीं चलाया राम मंदिर आंदोलन.
10. मेरे जैसे लोगों ने चलाया है आंदोलन.
11. अगर कुछ चाहिए तो बलिदान देना पड़ेगा.
12. हमें नए सिेरे से अयोध्या मसले पर आंदोलन छेड़ने की जरूरत है.