यूपी के फैजाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने केंद्र सरकार को रामभक्तों और जय श्रीराम का नारा लगाने वालों की सरकार बताया. गडकरी मंगलवार को फैजाबाद में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे.
मंच पर योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते-करते और जय श्रीराम का नारा देने वालों की सरकार बताने के साथ मंच पर ही बाकायदा जय श्रीराम का उद्घोष भी किया.
केंद्रीय मंत्री ने लोक सभा सत्र में परिवहन कानूनों के संशोधन की बात करते हुए उपस्थित जनसमूह को आधुनिक भारत का सपना दिखाया और कहा कि इसके बाद ना तो आरटीओ की जरुरत होगी और न ही ट्रैफिक सिपाही की.
गडकरी ने कहा, 'पार्टी नेता लल्लू सिंह ने सवाल पूछा है कि रामजानकी मार्ग तो हो गया लेकिन राम वन गमन मार्ग का क्या होगा? मैं कहना चाहता हूं कि अयोध्या से चित्रकूट तक यह रामभक्तों की सरकार है, जय श्री राम का नारा देने वालों की सरकार है. मैं आपको वचन देता हूं कि इसको भी राष्ट्रीय महामार्ग घोषित करके चार माह के भीतर कार्यक्रम की शुरूआत होगी.'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मार्ग निर्माण की गति बढ़ती रहेगी और एक दिन उत्तर प्रदेश को शक्तिशाली सुखी समृद्ध और संपन्न प्रदेश बनाएंगे.'
कई पश्चिमी देशों के परिवहन कानून का अध्ययन करने के बाद में भारतीय परिवहन कानून में संशोधन करने जा रहे है. उनके अनुसार नए परिवहन कानून के आने के बाद न तो आरटीओ विभाग होगा, न ही ट्रैफिक पुलिस की जरुरत होगी. सैटेलाइट आधारित व्यवस्था के जरिये ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था का संचालन होगा.