उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. योगी आदित्यनाथ कुशीनगर भी पहुंचे. वे घटनास्थल जाकर जायजा लेना चाहते थे. घटनास्थल के पास तक गए. वहां सीएम योगी के सामने लोगों ने नारेबाजी की. सीएम योगी घायल बच्चों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे.
योगी ने कहा कि आज जो दुखद घटना घटित हुई है, 13 बच्चों की मौत हुई है. मैंने इस संबंध में रेलमंत्री से भी बात की है. जिस दौरान यूपी सीएम वहां पर पहुंचे तो लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. नारेबाजी से विचलित सीएम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए. उन्होंने हाथ में माइक लेकर कहा- 'ये एक दुखद घटना है. दुखद घटना में नारेबाजी बंद कर दें. अभी भी मैं बोल रहा हूं इस बात को नोट कर लो. ये नौटंकी बंद करो. दुखद घटना के समय समस्या के समाधान की बात करें तो अच्छा होगा. मैं घटनास्थल का निरीक्षण करने आया हूं. यहां से हट जाएं'.
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at site of the accident in which 13 school students died after collision between a school van and train, in Kushinagar
— ANI UP (@ANINewsUP)
accident: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath visits injured students & victims' families. 13 students have died in the accident, when the vehicle carrying them collided with a train at an unmanned crossing.
— ANI UP (@ANINewsUP)
इधर शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय से बयान जारी कर दिया गया कि योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए नौटंकी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था. बयान के मुताबिक कुछ लोग सीएम के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे. सीएम ने उन्हें ही कहा था कि बंद करो नौटंकी. अगर सीएम 13 बच्चों की मौत पर संवेदनशील नहीं होते तो वे इतने कम समय में घटनास्थल नहीं पहुंचते.
आपको बता दें कि हादसे के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया था. इसके अलावा उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी से काम करने को कहा था.
कुशीनगर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख पंहुचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने व हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों और घायल बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही थी. इसके अलावा गोरखपुर के कमिश्नर को इस हादसे की जांच करने के आदेश दिए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है.
बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
आपको बता दें कि जो वैन हादसे का शिकार हुई है उसमें करीब 22 बच्चे सवार थे. फिलहाल मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बल पहुंच चुका है. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है.
दरअसल, के डिवाइन मिशन स्कूल की वैन (टाटा मैजिक) आज सुबह 22 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्कर हो गई. बता दें, इस रूट पर ट्रेनों का ज्यादा संचालन नहीं होता है. गिनी चुनी ट्रेनें ही यहां से चलती हैं.