scorecardresearch
 
IG के आदेश पर दर्ज हुआ भैंस चोरी का केस

कानपुर के महाराजपुर में कानपुर जोन के आईजी के आदेश के बाद भैस चोरी का केस दर्ज कर किया गया. बीस दिन पहले एक व्यक्ति की तीन भैस चोरी हो गई थी. वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचा तो पुलिस ने आनाकानी किया. इसके बाद उसने आईजी से गुहार लगाई.

Advertisement
X
symbolic image

द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक महाराजपुर के पुरमावीर गांव के चन्द्र प्रकाश शुक्ला की तीन भैसें 15 जुलाई की रात को चोरी हो गई थीं. वह पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी.

चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने परेशान होकर आईजी पुलिस आशुतोष पांडेय से एक हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आईजी ने तुरंत करने के लिए महाराजपुर पुलिस को आदेश दिए.

Advertisement
Advertisement