scorecardresearch
 

लखनऊ में CM योगी के कार्यालय के 5वीं मंजिल पर लगी आग, कई डिवाइस जले

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग कार्यालय भवन की पांचवीं मंजिल पर स्थित कंप्यूटर सर्वर रूम में लगी.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित कार्यालय भवन में आग लग गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग कार्यालय भवन की पांचवीं मंजिल पर स्थित कंप्यूटर सर्वर रूम में लगी. बताते चलें कि लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कार्यालय हाई सिक्योरिटी में है.

आग लगने की घटना से वहां सुरक्षा में लगे जवान घबरा गए, क्योंकि कुछ ही देर में सीएम को वहां आना था. हालांकि, दमकल की गाड़ियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

सीएम के इस कार्यालय भवन में अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय भी हैं. अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण कुछ इलेक्ट्रॉनिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है. हालांकि, पहली नजर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है.

Advertisement

हाल ही में हाइप्रोफाइल लाल बहादुर शास्त्री भवन यानी उत्तर प्रदेश सचिवालय को भगवा रंग से रंगा गया था. यहीं पर फरवरी में लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए दो दर्जन से अधिक अधिकारी जुटे हुए हैं. इसमें औद्योगिक विकास, उद्योग बंधु, नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement